फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Vidya balan participate in election campaign

चुनावी मैदान में उतरेंगी अभिनेत्री विद्या बालन!

Thu, 06 Mar 2014 08:52 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 08:52 PM IST
विज्ञापन
Vidya balan participate in election campaign

फिलहाल विद्या के नजदीकी सूत्रों ने उनके इस अभियान से जुड़ने की पुष्टि नहीं है। लेकिन सूत्रों का दावा पक्का है। उल्लेखनीय है कि ‘डर्टी पिक्चर’ से लोकप्रियता की नई बुलंदियां छूने वाली विद्या इससे पहले सरकार के साफ-सफाई अभियान का हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन


शुद्ध पेयजल और साफ-सफाई रखने के अभियान की वह ब्रांड एंबेसडर हैं। इस अभियान के कारण सरकार को लोगों तक अपने बात पहुंचाने में काफी सफलता मिली।

विद्या की बातों के उस असर को देखते हुए अब चुनाव आयोग ने उन्हें अपनी बातें लोगों तक पहुंचाने के लिए चुना है।

वोट‌िंग के पुराने र‌िकॉर्ड टूटेंगे!

Vidya balan participate in election campaign

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग चाहता है कि लोग इस बार वोटिंग के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दें।

पिछले कुछ समय से वह ऐसे चेहरे की तलाश में था, जो जनता को अपने बीच का लगे। कई सेलेब्रिटियों के बीच आखिरकार उसे विद्या बालन के चेहरे में वह बात नजर आई है।

बताया जा रहा है कि विद्या से चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इस संबंध में बात की है। विद्या भी चुनाव आयोग के इस अभियान के लिए मान गई हैं। आने वाले दिनों में चुनाव आयोग इस संबंध में विधिवत घोषणा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र में फर्ज निभाएंगी बालन

Vidya balan participate in election campaign

फिल्मों में दर्शकों का ‘एंटरेटनमेंट’ करने वाली विद्या बालन अब लोगों को लोकतंत्र में फर्ज निभाने का पाठ भी पढाएंगी। वह आगामी लोकसभा चुनावों में लोगों को घरों से निकल कर वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगी।

चुनाव आयोग उन्हें लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के अपने अभियान का प्रमुख चेहरा बनाने जा रहा है। विद्या लोगों से अपील करेंगी कि अपने वोट को बेकार न जाने दें और हर हाल में अपनी इस लोकतांत्रिक ताकत का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed