प्रीति जिंटा क्यों जाना चाहती हैं विदेश?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा विदेश जाना चाहती हैं। इसकी अनुमति लेने के संदर्भ में उन्होंने सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया से मुलाकात की।
इसके बाद उन्हें इसकी तत्काल अनुमति भी मिल गई। मुलाकात के दौरान 39 वर्षीय अभिनेत्री ने 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में हुई छेड़छाड़ की वारदात के बारे में और कुछ जानकारी भी दी।
मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलीं
पुलिस कमिश्नर मारिया ने बताया कि प्रीति अपने कुछ कामों के सिलसिले में विदेश जाने के लिए हमारी अनुमति चाहती थी। उन्हें इसकी अनुमति दे दी गई है।
वह कुछ समय के लिए विदेश जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रीति ने अपने आवेदन में छेड़छाड़ की घटना के बारे और जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कुछ और गवाहों के नाम भी दिए।
वाडिया को समन किए जाने के सवाल पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम पहले सभी गवाहों से पूछताछ करेंगे और उसके बाद ही अगली कार्रवाई के बारे में फैसला लेंगे।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रीति ने नए गवाहों में कम से कम 6 विदेशियों के नाम दिए हैं जोकि वारदात के वक्त मौजूद थे। मारिया के साथ मुलाकात के वक्त प्रीति के साथ उनकी मां भी मौजूद थे।