प्रीति ने पुलिस को सौंपे खास सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी हाथ में लगी चोट संबंधी चार फोटोग्राफ मुंबई पुलिस को सौंपी हैं। प्रीति का कहना है कि से चोटें उनको पूर्व प्रेमी और उद्योगपति नेस वाडिया के हमले से लगी हैं।
अभिनेत्री ने पिछले महीने वाडिया पर अपने साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चार फोटोग्राफ में प्रीति के हाथ में चोट नजर आ रही है। ये फोटो हमें बुधवार को मिली हैं। हम इनकी जांच कर रही हैं। से तस्वीरें मामले में अहम सबूत साबित हो सकती हैं।
इस बीच वाडिया समूह ने मरीन ड्राइव पुलिस को अपने गवाहों की जानकारी लिखित में दी। ये गवाह छेड़छाड़ मामले में अपना बयान दर्ज कराना चाहते हैं।
वाडिया समूह ने भेजे 9 गवाहों के नाम
अधिकारी ने बताया कि हमें वाडिया समूह की ओर से 9 गवाहों की संपर्क जानकारी मिली है।
2 जुलाई को वाडिया समूह की ओर से भेजे गए पत्र में सेरीका लाल, लोरेटा जोसेफ, पूजा डडलानी, एनीलाइन एड्मस, फराह ओमेरभोय, स्वीटी बर्मन, कमलेश शाह, रयान मुस्तफा और शरत शाह के नाम बतौर गवाह हैं।
इनकी लोकेशन पता करने में कठिनाई के बाद वाडिया ने इनकी संपर्क जानकारी दी। प्रीति जिंटा ने 12 जून को अपनी शिकायत में कहा था कि 30 मई को वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान आईपीएल मैच के दौरान नेस वाडिया ने उसके साथ छेड़छाड़, गाली गलौज और धमकाया था। वाडिया और प्रीति दोनों किंग्स इलेवन पंजाब में सहभागी हैं।