ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें –
www.amarujala.com/live-tv
1
देश के 14वें और दूसरे दलित राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद... CJI जे एस खेहर ने दिलाई संविधान की रक्षा की शपथ... सेंट्रल हॉल बना एक और ऐतिहासिक क्षण का गवाह...
देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद
2
शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वैज्ञानिकों और महिलाओं के साथ हर नागरिक को बताया राष्ट्र निर्माता... बोले, मिट्टी के घर से लंबा सफर तय करके आया हूं...
‘हर नागरिक है राष्ट्र निर्माता’
3
देश के 14वें राष्ट्रपति बनते ही रामनाथ कोविंद के गांव में बजे ढोल मंजीरे... पूरे गांव में बांटी गई मिठाई... कानपुर में दिखा पर्व सा माहौल...
राष्ट्रपति के घर उत्सव
4
jul25v7
बांदीपोरा में सुरक्षा बलों को देख भागा आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी... अजस इलाके में कार से कर रहा था सफर... कार से ग्रेनेड और एक पाउच बरामद...
सर्च ऑपरेशन देख भाग आतंकी
5
अमर उजाला टीवी की खबर का असर… यूपी में टोल प्लाजा पर नहीं बनाए जाएंगे VIP लेन... सिर्फ एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और शव वाहनों के लिए होगी अलग लेन...
अमर उजाला टीवी का असर
6
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान... भारत में बेरोजगारी बढ़ाएंगी ड्राइवरलेस कार... भारत में नहीं होगी एंट्री... प्राइवेट कैब सर्विस की तर्ज पर सरकार लाएगी टैक्सी ऐप...
अब आएगा सरकारी टैक्सी ऐप
7
भारतीय शेयर बाजार में सूचकांक निफ्टी ने बनाया इतिहास... मंगलवार को छुआ दस हजार का आंकड़ा... 21 साल में एक हजार से हुआ दस हजारी...
NIFTY 50 हुआ दस हजारी
8-

मुंबई के घाटकोपर गिरी चार मंजिला इमारत... चार लोगों की मौत... 30 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका... बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा...
मुंबई में गिरी एक और इमारत
9
वैज्ञानिक और शिक्षाविद पद्मविभूषण प्रोफेसर यशपाल का निधन... लंबी बीमारी के बाद 90 साल की उम्र में नोएडा में ली आखरी सांस... कॉस्मिक रेज़ पर रिसर्च कर दुनिया को बताई थी भारत की क्षमता...
‘कॉस्मिक प्रोफेसर’ यशपाल का निधन
10
और
श्रीलंका से सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया का स्कोर दो शून्य... मुरली विजय और के एल राहुल हुए टीम से बाहर... कोलही ने कहा, घर में मजबूत है श्रीलंका... देंगे कड़ी टक्कर
श्रीलंका को घर में पीटना है!