Most Attractive Mulank: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी आकर्षण क्षमता समय के साथ और निखरती चली जाती है। उम्र बढ़ने या शादी के बाद भी उनका चार्म कम नहीं होता, बल्कि लोग उनकी पर्सनैलिटी से और ज्यादा प्रभावित होने लगते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास जन्म तिथियां व्यक्ति को ऐसी ‘मैग्नेटिक पर्सनैलिटी’ देती हैं, जो उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाती है। उनका आत्मविश्वास, बोलने का अंदाज और स्टाइल ऐसा होता है कि लोग अनायास ही उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। यही कारण है कि शादी के बाद भी उनका क्रेज बना रहता है।
Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक
Magnetic Personality Numerology Mulank: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास जन्म तिथियां व्यक्ति को ऐसी ‘मैग्नेटिक पर्सनैलिटी’ देती हैं, जो उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिलाती है। आइए जानते हैं कि किस मूलांकि के लोग ज्यादातर लोगों के क्रश होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, वे सूर्य के प्रभाव में रहते हैं। इनमें आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता कूट-कूटकर भरी होती है। ये जहां भी जाते हैं, अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। शादी के बाद भी इनका अनुशासन, व्यक्तित्व और स्टाइल लोगों को आकर्षित करता है। समय के साथ इनका प्रभाव और भी मजबूत हो जाता है।
मूलांक 5
5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी शानदार संवाद क्षमता होती है। इनका हंसमुख स्वभाव और मजाकिया अंदाज लोगों को तुरंत अपनी ओर खींच लेता है। उम्र बढ़ने के बाद भी इनकी ऊर्जा और उत्साह कम नहीं होता। ये हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं और अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेते हैं।
मूलांक 6
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग शुक्र ग्रह के प्रभाव में होते हैं, जो सुंदरता और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। ये लोग अपने व्यक्तित्व और लुक्स को लेकर सजग रहते हैं। इनका स्टाइल, ग्रूमिंग और आकर्षक व्यक्तित्व इन्हें खास बनाता है। साथ ही इनका स्नेही और रोमांटिक स्वभाव भी लोगों को खूब भाता है। शादी के बाद भी इनका आकर्षण बरकरार रहता है।
मूलांक 9
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग मंगल ग्रह की ऊर्जा से भरपूर होते हैं। ये साहसी, आत्मविश्वासी और जोश से भरे होते हैं। इनका निडर स्वभाव और मजबूत व्यक्तित्व लोगों पर गहरी छाप छोड़ता है। इनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास इन्हें हमेशा खास बनाए रखते हैं, यही वजह है कि शादी के बाद भी इनका आकर्षण कम नहीं होता।
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Numerology: इन मूलांक वालों से भूलकर भी न लें पंगा, ये दुश्मनी में नहीं करते समझौता
Numerology: इस मूलांक के लोगों पर होता है शनि का आशीर्वाद, मेहनत के दम पर बनाते हैं अपनी किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।