फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: रिश्तों में टिक नहीं पाते इस मूलांक वाले, अक्सर बनते हैं एक से ज्यादा शादि के योग

Fri, 10 Jul 2026 03:15 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 Jul 2026 03:15 PM IST
सार

Numerology Prediction: आज हम ऐसे मूलांक के बारे में बात कर रहे हैं, जिनसे जुड़े लोगों के लिए पहली शादी अक्सर चुनौतीपूर्ण मानी जाती है और एक से अधिक विवाह के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
Numerology multiple marriage mulank 5 people marry more than once ek se jyada shaadi walw mulank
एक शादी में नहीं टिकते इस मूलांक के लोग - फोटो : AI

Numerology Prediction: विवाह को जीवन का एक पवित्र और महत्वपूर्ण बंधन माना जाता है, जिसे निभाने के लिए समझ, धैर्य और आपसी तालमेल की आवश्यकता होती है। जहां कई लोग इस रिश्ते को पूरे समर्पण के साथ निभाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनके रिश्ते गलतफहमियों, अहंकार, विवाद या दूसरों के प्रभाव में आकर टूट जाते हैं। कई बार इन परिस्थितियों के पीछे व्यक्ति का स्वभाव और सोच भी जिम्मेदार होती है, जिसका संबंध अंक ज्योतिष से जोड़ा जाता है। 

Numerology multiple marriage mulank 5 people marry more than once ek se jyada shaadi walw mulank
एक से अधिक विवाह की संभावना वाले मूलांक - फोटो : adobe stock

अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से प्राप्त मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व, निर्णय लेने की क्षमता और रिश्तों के प्रति दृष्टिकोण को प्रभावित करता है। इसके माध्यम से यह भी समझा जा सकता है कि किसी व्यक्ति का वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा और उसे विवाह से जुड़े कितने उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। आज हम ऐसे मूलांक के बारे में बात कर रहे हैं, जिनसे जुड़े लोगों के लिए पहली शादी अक्सर चुनौतीपूर्ण मानी जाती है और एक से अधिक विवाह के योग बन सकते हैं।

Numerology multiple marriage mulank 5 people marry more than once ek se jyada shaadi walw mulank
एक से अधिक विवाह की संभावना वाले मूलांक - फोटो : adobe stock

एक से अधिक विवाह की संभावना वाले मूलांक
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के जातकों का पहला वैवाहिक संबंध कई बार स्थिर नहीं रह पाता। हालांकि, इनके लिए दूसरी या तीसरी शादी अधिक संतुलित और सफल साबित हो सकती है। यह देखा गया है कि ये लोग अपने पहले रिश्ते में शुरुआत में पूरी निष्ठा और ईमानदारी दिखाते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच दूरी बढ़ने लगती है, जिससे रिश्ता कमजोर हो जाता है और अलगाव की स्थिति बन सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology multiple marriage mulank 5 people marry more than once ek se jyada shaadi walw mulank
रिश्तों में दूरी आने के कारण - फोटो : adobe stock

रिश्तों में दूरी आने के कारण
मूलांक 5 के लोग स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं और नई चीजों को अपनाने में रुचि रखते हैं। उन्हें एक ही तरह की दिनचर्या या माहौल में लंबे समय तक रहना पसंद नहीं होता। उनका चंचल मन उन्हें लगातार बदलाव की ओर ले जाता है, जिससे वे कभी-कभी रिश्तों में स्थिरता बनाए रखने में कठिनाई महसूस करते हैं। यही अस्थिरता वैवाहिक जीवन में भी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Numerology multiple marriage mulank 5 people marry more than once ek se jyada shaadi walw mulank
जल्दी आगे बढ़ने की प्रवृत्ति - फोटो : adobe stock

जल्दी आगे बढ़ने की प्रवृत्ति
इस मूलांक के लोगों को रिश्तों में उत्साह और नवीनता की जरूरत अधिक होती है। जब संबंध में नयापन कम होने लगता है, तो वे उसमें रुचि खोने लगते हैं। ऐसे में वे नई संभावनाओं की तलाश करने लगते हैं। यदि उनका रिश्ता टूट जाता है, तो वे लंबे समय तक अतीत में नहीं रहते, बल्कि जल्दी ही आगे बढ़कर नया रिश्ता बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं ही सभी मूलांक 5 के जातकों की पहली शादी सफल न हो। बहुत से लोग अपने इस व्यक्तित्व से बाहर निकल कर एक सफल शादी निभाते हैं।

Numerology: सबसे अच्छी सलाह देते हैं इस मूलांक के लोग, हर समस्या का देते हैं सटीक समाधान
Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed