Ank Jyotish Today 04 May | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल सोमवार, 04 मई 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 04 -05-2026 के सभी अंकों का योग होगा 0+4 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =19 फिर 1 +9 =10 1+0= 1, यानी कल का भाग्यांक 01 है। मूलांक 01 का स्वामी सूर्य ग्रह है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व, तेज, यश और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इस मूलांक के लोग शनि के प्रभाव से गंभीर, अनुशासित, मेहनती और न्यायप्रिय होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
Aaj Ka Ank Jyotish : मूलांक 1 और 7 वालों की रिश्तों और सोच में होगा खास बदलाव, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
अंक 1
आज अपनी दिनचर्या को सही ढंग से व्यवस्थित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे आपके काम आसान होंगे और समय भी बचेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां भी कम होंगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
आज बेहतर होगा कि आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, वरना बेवजह परेशानी में पड़ सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि आमदनी से ज्यादा खर्च होने की संभावना है। कोई भी काम शुरू करने से पहले बजट जरूर बनाएं। यात्रा को टालना आज समझदारी भरा निर्णय होगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 3
आज आपको किसी संपर्क या माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपके काम में लाभदायक साबित होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी के अवसर भी बन सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है, जिससे मन थोड़ा चिंतित रहेगा। लेकिन धैर्य और समझदारी से आप इन परिस्थितियों का सामना कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें और एक-एक करके समस्याओं का हल निकालें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- पीला
