{"_id":"69e48016b7bf65c43501f2ce","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-20-april-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 20 April: धनु और मकर राशि वालों को मिल सकता है अच्छा अवसर, जानें बाकी राशि वालों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 20 April: धनु और मकर राशि वालों को मिल सकता है अच्छा अवसर, जानें बाकी राशि वालों का हाल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:36 AM IST
सार
20 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 20 April: आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में रहने बाद दोपहर को वृषभ राशि में संचरण करेंगे।20 अप्रैल को वैशाख माह की तृतीया तिथि है। इस दिन नए सप्ताह का पहला दिन है जिसमें कई ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग रहेगा। आज के दिन कई राशि वालों के अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी-कारोबार में अच्छी सफलता हासिल होगी। आय में इजाफा होगा और आर्थिक स्थितियां बेहतर रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ राशि वालों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 अप्रैल का दिन।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे और आप पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे। बस जल्दबाजी से बचें। यही आपकी सफलता की कुंजी है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, लेकिन शाम तक दोस्तों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस पॉजिटिव एनर्जी को सही दिशा देंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा। मां के साथ बातचीत से नए विचार जन्म लेंगे। घर में खुशखबरी। नए मेहमान के आने के संकेत हैं। साल का अंत आर्थिक रूप से शानदार रहेगा। डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। बिजनेस में गड़बड़ी से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन संतान की सफलता आपका मन खुश कर देगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। जीवनसाथी से चल रही तकरार बातचीत से खत्म होगी और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज खुशियों की लहर आपके जीवन में आएगी। संतान की उलझनें दूर होंगी और परिवार के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। पार्टी या सेलिब्रेशन का प्लान बन सकता है। दूर बैठे किसी अपने की याद आएगी। ऑफिस में सरप्राइज गिफ्ट या सम्मान मिल सकता है। दिन आपके नाम रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।