{"_id":"6a0bf5604a115b35f9038d88","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-20-may-2026-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashifal 20 May: इन सात राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी मेहनत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 20 May: इन सात राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी मेहनत
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 19 May 2026 04:35 PM IST
सार
20 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 मई 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Rashifal 20 May: 20 मई को ज्येष्ठ माह की चतुर्थी तिथि है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र का संयोग भी बनेगा। 20 मई को कई राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं नौकरी और व्यापार में दिन अच्छा रहेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहते हुए वाहन चलाएं और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा।
Trending Videos
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन कभी खुशी तो कभी चिंता वाला एहसास दे सकता है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। बिजनेस में नई पार्टनरशिप आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी और पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए आराम और सावधानी दोनों जरूरी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज घर में रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना दिन को खास बना देगा और किसी शुभ कार्य की तैयारी उत्साह बढ़ाएगी। ऑफिस में आपकी मेहनत और ईमानदारी बॉस का दिल जीत लेगी। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम शुरू करने का सपना भी गति पकड़ सकता है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपकी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों बन सकती है। मनमौजी स्वभाव परिवार वालों को थोड़ा परेशान कर सकता है। घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी माहौल को खुशनुमा बना सकती है। अचानक धन लाभ मिलने से खुशी दोगुनी हो जाएगी। किसी को निजी जानकारी देने से बचें, क्योंकि वही बात आगे परेशानी का कारण बन सकती है। बिजनेस में नए बदलाव सफलता की राह खोल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान के साथ बिताया गया समय रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। पुराने प्यार से अचानक मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है, लेकिन भावनाओं में बहने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। समझदारी और संयम ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।