सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Astrology: दुश्मन के दिल में भी जगह बना लेते हैं इन राशियों के लोग, मीठी वाणी से बना लेते हैं अपना दीवाना

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 02 Jun 2026 06:23 PM IST
सार

Zodiac Sign Best At Communication: कुछ राशियां अपनी बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ अपने साहस के लिए। वहीं कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिनके जातक अपनी बेहतरीन वाणी और प्रभावशाली संवाद शैली के कारण अलग पहचान बना लेते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन खास राशियों के बारे में।

विज्ञापन
Astrology zodiac signs who can turn enemies into friends mithi vani se dil jitne wali rashiyan
इन राशियों के जातक बातों से मोह लेते हैं सबका दिन - फोटो : AI

 Mithi Vani Bolne vali Rashiyan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि की अपनी एक खास पहचान होती है। कुछ राशियां अपनी बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती हैं, तो कुछ अपने साहस के लिए। वहीं कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिनके जातक अपनी बेहतरीन वाणी और प्रभावशाली संवाद शैली के कारण अलग पहचान बना लेते हैं। ये लोग शब्दों का ऐसा जादू चलाते हैं कि सामने वाला सहज ही उनकी बातों से प्रभावित हो जाता है। अपनी बोलने की कला से ये न केवल लोगों का दिल जीतते हैं, बल्कि कई बार विरोधियों को भी अपना बना लेते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन खास राशियों के बारे में।

Astrology zodiac signs who can turn enemies into friends mithi vani se dil jitne wali rashiyan
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि और संचार का कारक माना जाता है। यही वजह है कि इस राशि के लोग स्वभाव से चंचल, मिलनसार और हंसमुख होते हैं। इनकी बातों में एक अलग ही आकर्षण होता है, जो लोगों को अपनी ओर खींच लेता है। मजाकिया अंदाज और तेज दिमाग के कारण ये हर माहौल में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। मिथुन राशि के जातक शब्दों को इतने खूबसूरत तरीके से पिरोते हैं कि सामने वाला उनकी बातों में खो जाता है। उनकी तार्किक क्षमता भी कमाल की होती है, जिससे ये किसी भी बहस को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं।

Trending Videos
Astrology zodiac signs who can turn enemies into friends mithi vani se dil jitne wali rashiyan
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लोग संतुलन और समझदारी के लिए जाने जाते हैं। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इनकी वाणी में मधुरता और आकर्षण साफ झलकता है। ये लोग बहुत सोच-समझकर और सही समय पर अपनी बात रखते हैं, जिससे उनकी बातों का असर और बढ़ जाता है। इन्हें यह बखूबी पता होता है कि किस परिस्थिति में क्या बोलना है और कैसे बोलना है। सामने वाले के स्वभाव को पहचानने की इनकी क्षमता इन्हें और खास बनाती है। यही कारण है कि ये अपने विरोधियों को भी अपनी मीठी बातों से दोस्त बना लेते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology zodiac signs who can turn enemies into friends mithi vani se dil jitne wali rashiyan
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातक स्वभाव से बेहद सरल, दयालु और संवेदनशील होते हैं। ये लोग दिल से जुड़े होते हैं और अपनी बातों में सच्चाई और अपनापन झलकाते हैं। मीन राशि के लोग किसी से भी दुश्मनी रखने में विश्वास नहीं करते। इनकी कोमल वाणी और निस्वार्थ भाव सामने वाले के दिल को छू जाता है।
 

विज्ञापन
Astrology zodiac signs who can turn enemies into friends mithi vani se dil jitne wali rashiyan
मीन राशि - फोटो : adobe stock

ये अपने व्यवहार और शब्दों से लोगों को इतना प्रभावित करते हैं कि कठोर से कठोर व्यक्ति भी इनके सामने नरम पड़ जाता है। दूसरों की मदद करने और सहानुभूति दिखाने का इनका स्वभाव इन्हें सभी का प्रिय बना देता है।

Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Jupiter Transit: गुरु का गोचर सिंह, धनु और कुंभ राशि के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, 2 जून से करें ये खास उपाय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed