फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु-शनि की चाल से साल 2026 के बचे महीनों में मिल सकती है अच्छी खबरें, करियर-कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर

Mon, 17 Aug 2026 04:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2026 04:38 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में और शनि वक्री अवस्था में है जिससे साल 2026 के बचे महीने बहुत ही अच्छे और शुभ साबित होने वाले हैं। 

विज्ञापन
guru and shani planet transit 2026 impact on career business these rashi
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह जब-जब राशि परिवर्तन या चाल में बदलाव करते हैं तो इसका विशेष महत्व सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से आने वाला समय कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही राहत वाला साबित हो सकता है। साल 2026 के शेष महीनों में कुछ विशेष ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देखने को मिलेगा जिससे नौकरी, कारोबार, धन और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि गुरु इस समय कर्क राशि में हैं, जो 31 अक्तूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं जिसे ज्योतिष में बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है, वहीं न्याय और कर्मफलदाता शनि 27 जुलाई से मीन राशि में उल्टी चाल से चल रहे हैं, जो 11 दिसंबर 2026 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे। जिससे अधूरे काम पूरे होंगे और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। गुरु और शनि जैसे प्रमुख ग्रहों की स्थितियां के चलते आने वाले कुछ महीने तीन राशि वालों के लिए शुभ और बेहतर रहेंगे। 

guru and shani planet transit 2026 impact on career business these rashi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2026 के बचे महीने बहुत ही शुभ और खास रहने वाले होंगे। आने वाले दिनों में आपको लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। गुरु आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे जिससे आपके भाग्य, उच्च शिक्षा और लंबी यात्रा के योग बनेंगे। आपके कुछ रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। नौकरी में जिम्मेदारी के अवसर भी मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव लाना चाह रहे हैं उनको नए-नए रास्ते मिल जाते हैं।  कारोबार में कुछ पुराने सौदे फिर से पटरी पर आ सकते हैं। आय के नए-नए रास्ते मिलने के योग हैं। 
guru and shani planet transit 2026 impact on career business these rashi
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु का गोचर और शनि की वक्री चाल मकर राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कारोबार करने वालों के लिए नई डील हासिल हो सकती है। अचानक धन प्राप्त के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नौकरी को लेकर कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे संकेत हैं। इस दौरान अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। छात्रों को लिए पढ़ाई में बेहतर रिजल्ट की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru and shani planet transit 2026 impact on career business these rashi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का प्रभाव आने वाले दिनों में और भी खास रहने वाला होगा। आपको बता दें कि गुरु 31 अक्तूबर तक अपनी उच्च राशि में ही रहेंगे जिससे कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में कुछ महत्वपूर्ण फैसले आपके पक्ष में आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको राहत मिल सकती है। आय के भरपूर मौके मिलेंगे। लेकिन इस दौरान खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना होगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

Budh Ast 2026: 18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed