Guru Gochar 2026 in Kark Rashi: ज्योतिष शास्त्र में गुरु का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि वह लगभग एक साल में एक बार ही राशि बदलते हैं। ऐसे में उनका हर गोचर जीवन के बड़े बदलावों का संकेत देता है। हालांकि, गुरु की अतिचारी चाल से वह जल्दी गोचर करते हैं, जिसका असर राशियों से लेकर देश-दुनिया पर दिखाई देता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, वर्तमान में देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं, लेकिन जल्द ही 2 जून 2026 को कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कर्क राशि में गुरु उच्च अवस्था में माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि में उनकी शक्ति और सकारात्मक प्रभाव सामान्य से कई गुना बढ़ जाएगी। इसका असर कुछ राशियों के लिए भाग्योदय समान हो सकता है। जातकों को किस्मत का भरपूर साथ, लाभ, व्यापार तरक्की व विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Guru Gochar 2026: अतिचारी गुरु करेंगे कर्क में प्रवेश, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेगी तरक्की
Guru Gochar 2026 in Kark Rashi: गुरु कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। उनका यह गोचर ज्ञान, धन, भाग्य और विस्तार के क्षेत्र में शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय भाग्यशाली रहेगा, क्योंकि गुरु आपकी राशि में ही गोचर करेंगे। साथ ही गुरु आपकी ही राशि में उच्च के होकर प्रवेश करेंगे। इससे धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। भाग्य मजबूत होगा। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी और व्यापार में मुनाफा व विस्तार के अवसर मिलेंगे।
Gajlaxmi Yog Effect: 12 साल बाद कर्क राशि में गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ के अवसर बनेंगे। विवाह मार्ग की बाधाएं दूर होंगी। सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर छुपे हुए अवसर लेकर आ सकता है। इस समय कला के क्षेत्र में आप आगे बढ़ने के अलावा समाज में भी एक अच्छी पहचना बना सकते हैं। सेहत के मामले में स्थिति संतुलित रहेगी। आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में धीरे-धीरे ग्रोथ देखने को मिलेगी ।
Vipreet Rajyog 2026: शुक्र बनाएंगे विपरीत राजयोग, 14 मई तक 3 राशियों पर बरसेगा पैसा और बड़ी कामयाबी
Zodiac Signs: कठिनाइयों में भी नहीं टूटते ये 5 राशि वाले, हर हाल में रहते हैं मजबूत
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय खास उपलब्धियां लेकर आ सकता है। दरअसल, गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनका यह गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम देगा। कई मनचाही यात्रा करनी पड़ सकती हैं। नए अवसर मिलने के अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। मांगलिक कार्य या नई शुरुआत हो सकती है। उच्च शिक्षा, करियर और निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
May Tarot Rashifal: किसकी किस्मत बदलेगी, किसे लगेगा झटका? जानने के लिए पढ़ें मई का टैरो राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X