फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु राशि परिवर्तन: गुरु का सिंह राशि में गोचर, इन राशियों का बदल जाएगा आने वाला समय और मिलेगा अपार लाभ

Tue, 13 Oct 2026 02:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2026 02:03 PM IST
सार

31 अक्तूबर को ज्ञान, धन और विस्तार के कारक ग्रह गुरु राशि परिवर्तन करेंगे जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। 

विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo zodiac signs these zodiac sign will be lucky
31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, विस्तार, सुख-समृद्धि, सौभाग्य और भाग्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह की गिनती शुभ ग्रहों में होती है और ये एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। पंचांग के अनुसार 31 अक्तूबर 2026 को गुरु शाम 7 बजकर 19 मिनट पर कर्क राशि की अपनी यात्रा का विराम देते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह का यह गोचर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में विशेष रूप से पड़ेगा। इससे करियर-कारोबार समेत जीवन के दूसरे क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं गुरु का सिंह राशि में गोचर किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। 
Trending Videos
guru gochar 2026 jupiter transit in leo zodiac signs these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए 31 अक्तूबर 2026 को गुरु का कर्क से सिंह राशि में गोचर आपके करियर और आर्थिक जीवन के नजरिए से बहुत ही अच्छा और सकारात्मक रहेगा। गुरु के गोचर करने से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारियां, वेतन में वृद्धि और नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। शिक्षा के लिहाज से गुरु के सिंह राशि में गोचर करने नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोई बड़ा मौका और निवेश करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेगी। 
guru gochar 2026 jupiter transit in leo zodiac signs these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
गुरु का सिंह राशि में गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा। इस दौरान लाभ प्राप्ति के मौके मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसरों में वृद्दि होगी और धन प्राप्ति के मामलों में नए तरह के अवसर मिलेंगे। व्यापार में नए-नए तरह के संपर्कों का लाभ आने वाले समय में मिलेगा। लाभ प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन में वृद्धि के योग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo zodiac signs these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
31 अक्तूबर को गुरु का गोचर आपकी राशि वालों के लिए पहले भाव में होगा जिससे आपके साहस, करियर और आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में आपको बड़े फैसले लेंगे, कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना मिलेगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनको कारोबार में नई-नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यो में निरंतर वृद्धि के योग बनेंगे। आय में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। 
विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo zodiac signs these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के स्वामी ग्रह स्वयं देवगुरु बृहस्पति देव होते हैं। इनका गोचर आपके नवम भाव यानी भाग्य के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। करियर के क्षेत्र में आपको बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। निवेश और संपत्ति के मामलों में आपको लाभ के अच्छे योग बनेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। लेकिन आपको धन से जुड़े मामलों में बहुत ही सोच-समझकर कदम बढ़ाने होंगे।

मंगल गोचर से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, परिवार से लेकर करियर और कारोबार तक मिलेगा लाभ

सूर्य की राहु के नक्षत्र में एंट्री: मेष सहित इन राशि के लोगों को होगी परेशानी, रिश्ते-नौकरी में दिखेगा उतार-चढ़ाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed