Kab Lagega Surya Grahan: सूर्य ग्रहण एक बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है, जिसका असर केवल प्रकृति ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति, ऊर्जा और दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। माना जाता है कि जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण बनता है और इस दौरान वातावरण में कई तरह के बदलाव भी महसूस किए जाते हैं। इस अवधि में पूजा-पाठ के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव घर की सुख-समृद्धि पर भी माना जाता है। यही कारण है कि लोग ग्रहण के समय और तिथि से जुड़ी जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगला सूर्य ग्रहण कब है।
Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण ? जानें डेट और क्या रहेगा समय
Kab Lagega Surya Grahan: सूर्य ग्रहण एक प्रभावशाली घटना है, जिसका असर देश-दुनिया से लेकर व्यक्ति के निजी जीवन पर दिखाई देता है। खासतौर पर यह मानसिक शांति पर असर डालता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कहलाएगा। इसका समय रात 9 बजकर 4 मिनट से लेकर 13 अगस्त 2026 को सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहने वाला है। चूंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है, इसलिए यह भारत में दिखाई नहीं देगा। यही वजह है कि भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
साल 2027 में कब और किस राशि में शनि करेंगे गोचर, जानिए किसे फायदा और किसको करेंगे परेशान
ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग का खास महत्व, कुंडली में ये योग बनने पर व्यक्ति बनता है महान हस्ती
कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण?
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आर्कटिक क्षेत्र, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। फ्रांस, ब्रिटेन, इटली समेत यूरोप के कई देशों में भी यह आंशिक दिख सकता है।
शुक्र के स्वराशि में गोचर से बना विपरीत राजयोग, इन तीन राशियों को मिलेगी हर तरह के सुख-सुविधा
Khappar Yog 2026: 1 मई से खप्पर योग, इन 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
इन बातों का रखें ध्यान
- मान्यता है कि ग्रहण के समय भोजन करने से बचना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है।
- ग्रहण के दौरान सोना आलस्य और नकारात्मकता को बढ़ा सकता है, इसलिए जागकर ध्यान या मंत्र जाप करना बेहतर माना जाता है।
Mangal Uday 2026: 02 मई को मंगल होंगे उदय, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत
- चाकू, कैंची जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
- मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए और इस दौरान बाहर जाने से बचना चाहिए।
- ग्रहण के दौरान मन जल्दी विचलित हो सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखना जरूरी है।

कमेंट
कमेंट X