फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 सितंबर से 2 दिसंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, घर-परिवार में बनी रहेगी खुशियां

Thu, 24 Sep 2026 11:25 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

Lakshmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को बड़ा लाभ होने की अधिक संभावनाएं हैं। घर-परिवार में खुशियां व सुख-समृद्धि के योग हैं। इसके अलावा यह समय करियर में मनचाहा लाभ लेकर आएगा। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2026 these zodiac will get benefits till december
Lakshmi Narayan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Lakshmi Narayan Yog 2026: इस साल 26 सितंबर 2026 को बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस दिन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, शुक्रदेव पहले से ही अपनी स्वराशि तुला में विराजमान हैं। ऐसे में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र की युति को बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव जातकों के जीवन में धन, सुख-सुविधा और समृद्धि के अवसर बढ़ा सकता है। बुध ग्रह तुला राशि में एक लंबी अवधि तक रहेंगे, ऐसे में इस योग का प्रभाव कई राशि के जातकों को देखने को मिल सकता है। खासकर कुछ राशियों के लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में मनचाहे बदलाव प्राप्त होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलने के भी योग हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


शनि चाल 2026: कर्मफलदाता शनि 11 दिसंबर को होंगे मार्गी, इन राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग

Lakshmi Narayan Yog 2026 these zodiac will get benefits till december
Lakshmi Narayan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव काफी शुभ रह सकता है। इस दौरान आपको करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। इस समय आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें तो धन प्राप्ति के अवसर बढ़ेंगे और आय के नए साधन बनने की संभावना है। घर-परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से आप अपने महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों में भी राहत मिल सकती है।आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे।
अक्तूबर लकी राशिफल 2026: अक्तूबर माह में मेष-कन्या सहित इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

Lakshmi Narayan Yog 2026 these zodiac will get benefits till december
Lakshmi Narayan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय विशेष लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण आपकी ही राशि में होने जा रहा है। इस दौरान समाज और परिवार में आपका प्रभाव पहले से अधिक बढ़ सकता है। पहले किए गए किसी निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। वहीं, लंबे समय से मन में चल रही किसी नई योजना पर काम शुरू करने का विचार बन सकता है। साझेदारी में किए गए काम में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।   इसके अलावा लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। इस अवधि में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2026 these zodiac will get benefits till december
Lakshmi Narayan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा समय लेकर आ सकता है। विदेश से जुड़े काम या विदेशी स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े जातकों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। इस अवधि में आपकी लंबे समय से चली आ रही कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आमदनी के साधनों में विस्तार होने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खबर मिल सकती है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed