फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac: जुलाई खत्म होने से पहले चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, करियर से लेकर धन तक मिलेगा शानदार लाभ

Wed, 08 Jul 2026 12:56 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 08 Jul 2026 12:56 PM IST
सार

Lucky Zodiac Of July 2026: जुलाई समाप्त होने से पहले कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। इस समय जातकों को नई उपलब्धियां हासिल होने की संभावना रहेगी और किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। 
 

विज्ञापन
Lucky Zodiac Of July 2026 these four zodiac will get benefits and growth in career
Lucky Zodiac Of July 2026 - फोटो : अमर उजाला

Lucky Zodiac Of July 2026: जुलाई का महीना अपने अंतिम चरण में है और इसके समाप्त होने से पहले कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई समाप्त होने से पहले शनि मीन राशि में वक्री, बुध मिथुन में मार्गी और सूर्य कर्क राशि में अपना स्थान लेकर गुरु के साथ युति निर्माण करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकती है। जातकों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति में विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Lucky Zodiac Of July 2026 these four zodiac will get benefits and growth in career
Lucky Zodiac Of July 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

  • मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
  • इस समय नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। 
  • प्रमोशन के लिए अगर आपने अप्लाई किया था, तो बात बन सकती हैं।
  • नई जिम्मेदारियां आपके लिए सफलता का मार्ग खोल सकती हैं। 
  • नौकरी में प्रमोशन या नई भूमिका मिलने की संभावना बन सकती है। 
  • यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल रहेगा। 
  • व्यापार में भी अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। 
Lucky Zodiac Of July 2026 these four zodiac will get benefits and growth in career
Lucky Zodiac Of July 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का अंत कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है। 
  • करियर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी।
  • आर्थिक लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने के भी योग हैं। 
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
  • यदि किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। 
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
 

Vastu Tips: किचन और बाथरूम पास-पास होने से बढ़ता है वास्तु दोष, जानिए दूर करने के कारगर उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucky Zodiac Of July 2026 these four zodiac will get benefits and growth in career
Lucky Zodiac Of July 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों के लिए किस्मत का पूरा साथ मिलने के संकेत हैं। 
  • लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होने लगेंगे और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। 
  • नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में उन्नति के योग बन रहे हैं। 
  • व्यापार करने वाले जातकों को लाभ के नए अवसर मिलेंगे। 
  • आर्थिक मामलों में सुधार होगा और निवेश से जुड़े फैसले भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। 
  • नौकरीपेशा लोगों को भी नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
Lucky Zodiac Of July 2026 these four zodiac will get benefits and growth in career
Lucky Zodiac Of July 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के जीवन में जुलाई खत्म होने से पहले कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा तथा किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। 
  • आपके निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
  • व्यापार से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है या कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। 
  • आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी। 

Chandrma Gochar In Mesh: 8 से 10 जुलाई तक इन 4 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता

Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा अचानक धन लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed