Lucky Zodiac Signs: साल 2025 का आखिरी सप्ताह बेहद खास है। इस सप्ताह की शुरुआत बुध के धनु राशि में गोचर के साथ हुई है। संयोग की बात है कि, धनु राशि में पहले से सूर्य, मंगल और शुक्र विराजमान हैं और अब बुध के प्रवेश से यहां चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो गया है। ज्योतिष की दृष्टि से यह योग काफी प्रभावशाली माना जाता है। एक ही राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, सेनापति मंगल, सुख-सौंदर्य के कारक शुक्र और बुद्धि-वाणी के स्वामी बुध का एक साथ होना कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है। इन जातकों के नौकरी में तरक्की से लेकर प्रमोशन तक के योग बनेंगे। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Weekly Lucky Zodiac: साल 2025 का आखिरी सप्ताह किन राशियों की चमकाएगा किस्मत, जानें इनके नाम
Lucky Zodiac Signs: साल 2025 का आखिरी सप्ताह बेहद खास है। इस सप्ताह की शुरुआत बुध के धनु राशि में गोचर के साथ हुई है। संयोग की बात है कि, धनु राशि में पहले से सूर्य, मंगल और शुक्र विराजमान हैं और अब बुध के प्रवेश से यहां चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो गया है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। सप्ताह का प्रारंभ खुशियों से भरा रहने वाला है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है और करियर को नई दिशा देने को मौके भी मिलेंगे। व्यापार में किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। मन धार्मिक कार्यों में रमेगा। इस हफ्ते आप जो भी यात्राएं करेंगे उससे आपको आसानी से सफलता मिल जाएगी। खास बात यह है कि, साल समाप्ति से पहले लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
Numerology: क्या है 11, 22, 33 मास्टर नंबर? जानें इसका मतलब और महत्व
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए साल के आखिरी सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहने वाली है। कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं। आपकी लव लाइफ के मामले में सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इस दौरान सभी कोर्ट के मामले हल होंगे और घर में खुशियां लाने में कामयाब हो जाएंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं तो कोई कारोबारी डील कर सकते हैं।
Vastu Tips: सप्ताह के इन दिनों पर नहीं करना चाहिए पैसों का लेन-देन, वास्तु में बताए गए हैं कुछ जरूरी नियम
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
धनु राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से सप्ताह शुभता लिए रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए समय बेहतर रहेगा। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ में मजबूत रहेगा। यह समय करियर के मामलों में खुशी देने वाला रहेगा। यह सप्ताह करियर और धन के मामले में मजबूत रहेगा। वाहन खरीद सकते हैं। समय व्यवसाय की दृष्टि से उत्तम कहा जाएगा।
New Year 2026: नए साल पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, घर में होगी बरकत
Saptahik Rashifal (29 Dec 2025 to 4 Jan 2026): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है साल का आखिरी सप्ताह?

कमेंट
कमेंट X