{"_id":"68455a2943708f76e0062c22","slug":"mahalakshmi-yog-2025-career-growth-sudden-money-and-stability-for-3-fortunate-signs-2025-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahalakshmi Yog 2025: मंगल-चंद्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और पैसा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mahalakshmi Yog 2025: मंगल-चंद्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा प्रमोशन और पैसा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:14 PM IST
सार
Mangal Chandra Mahalakshmi Yog 2025: 9 जून को मंगल की दृष्टि वृश्चिक राशि के चंद्रमा पर पड़ने से महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इस शुभ योग से कर्क समेत तीन राशियों को धन लाभ, नौकरी और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Mangal Chandrama Gochar
- फोटो : adobe stock
Link Copied
Mahalakshmi Yog Benefits: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 9 जून 2025 को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जब चंद्रमा सुबह 850 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा जो कि मंगल की ही स्वामित्व वाली राशि है। इस समय मंगल पहले से ही सिंह राशि में स्थित हैं और उनकी दृष्टि वृश्चिक के चंद्रमा पर पड़ेगी। चंद्र और मंगल की यह युति महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगी, जो 11 जून तक प्रभावी रहेगा। यह संयोग धन, पद, प्रतिष्ठा और सौभाग्य से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसका प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों पर अत्यधिक शुभ रहने वाला है।
अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी, जिससे बजट संतुलित रहेगा।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
महालक्ष्मी योग मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा। करियर में लंबे समय से जो ठहराव था, उसमें अब गति आएगी। नौकरी में प्रमोशन, ट्रांसफर या नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन के नए स्रोत खुलेंगे और पुराने रुके हुए पैसे भी मिलने की संभावना रहेगी। अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी, जिससे बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा, और मानसिक तनाव घटेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। साथ ही, जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और फिजूल खर्चों में नियंत्रण आएगा।
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह महालक्ष्मी योग बहुत ही शुभ और सकारात्मक रहेगा। जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। करियर में ऊंचाई मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि निखरेगी और नए अवसर सामने आएंगे। जो जातक नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में लंबी यात्राएं संभव हैं, जो लाभकारी साबित होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और फिजूल खर्चों में नियंत्रण आएगा। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपका झुकाव आध्यात्मिकता या आत्म-चिंतन की ओर भी हो सकता है, जिससे आंतरिक शांति मिलेगी। पारिवारिक वातावरण भी सुखद बना रहेगा।
4 of 4
वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा। कम समय में बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है, विशेषकर पैतृक संपत्ति या निवेश से अप्रत्याशित धन की प्राप्ति संभव है। करियर में तेजी से ग्रोथ होगी, और आपके कार्य की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में जो भी मतभेद या समस्याएं चल रही थीं, वे अब सुलझेंगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। यह समय नए लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पाने के लिए उत्कृष्ट रहेगा। आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X