Mangal Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और वह वर्तमान में धनु राशि में विराजमान है। धनु के बाद मंगल साल 2026 की शुरुआत में ही शनि की राशि मकर में एंट्री करने वाले हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब मंगल अपनी स्वराशि मेष, वृश्चिक या उच्च राशि मकर में गोचर करते हैं, तो रूचक राजयोग का निर्माण होता है। यह शक्तिशाली योग जनवरी में बनने वाला है। दरअसल, 16 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर मंगल मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल 23 फरवरी 2026 तक रहने वाले हैं। ऐसे में यह अवधि कुछ राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरी रहने वाली है। जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि, साहस, नेतृत्व क्षमता और उन्हें विरोधियों से राहत मिल सकता हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल की दस्तक, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में होगा धन लाभ
Mangal Gochar 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, जब मंगल अपनी स्वराशि मेष, वृश्चिक या उच्च राशि मकर में गोचर करते हैं, तो रूचक राजयोग का निर्माण होता है। यह शक्तिशाली योग जनवरी में बनने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का मकर राशि में गोचर चमत्कारी रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। आपका नौकरी में मान-सम्मान बढ़ने से लोगों पर भी प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी लाभ संभव है। हालांकि, मेष राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक भी संभव है। आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान में भी इजाफा होगा। मंगल के प्रभाव से लक्ष्य पूरा करने में कामयाबी हासिल होगी और करियर में सफल बनेंगे। नई आय के स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
बुधवार को करें गुड़हल फूल के ये 4 उपाय, धन-धान्य और मानसिक शांति दोनों में वृद्धि
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कार्यक्षमता में सुधार होगा और आप कोई वाहन खरीदने में सफल बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे। कर्क राशि वालों के लिए हालांकि, समय बदलावों से भरा हो सकता है, क्योंकि आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। समय-समय पर अचानक धन लाभ भी मिलने के योग है। घर में शुभ मांगलिक कार्यों के संयोग बनेंगे। रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
Guru Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में गुरु की एंट्री, इन राशि वालों की करियर में होगी बल्ले-बल्ले
मकर राशि डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Shukra Gochar: 2026 के पहले गोचर से चमक उठेगी इन राशि वालों की किस्मत, करियर में आएंगे बड़े परिवर्तन
Surya Gochar: 29 दिसंबर से मेष संग इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर

कमेंट
कमेंट X