सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर जरूर करें ये सरल उपाय, होगा धन और वैभव का आगमन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 13 Nov 2025 04:24 PM IST
सार

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष मास को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं।

विज्ञापन
margashirsha amavasya 2025 upya astro remedies for wealth prosperity and money
मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 - फोटो : Amar Ujala

Margashirsha Amavasya 2025 Date: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास को अत्यंत शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है। वहीं अमावस्या तिथि को पितरों की तृप्ति और दान-पुण्य के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं।



Wedding Card Vastu Tips: शादी के कार्ड में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, बनवाते समय न करें ये गलतियां
Astro Tips: शादी में हो रही है देरी ? यहां जानें 5 सरल ज्योतिष उपाय, मिलेंगे अच्छे परिणाम

मार्गशीर्ष अमावस्या 2025 कब है?
पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में मार्गशीर्ष अमावस्या 20 नवंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।
अमावस्या तिथि आरंभ: 19 नवंबर 2025, सुबह 9:43 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त: 20 नवंबर 2025, दोपहर 12:16 बजे
स्नान-दान का शुभ समय (सूर्योदय) 20 नवंबर 2025, सुबह 6:48 बजे

Trending Videos
margashirsha amavasya 2025 upya astro remedies for wealth prosperity and money
इस दिन किए जाने वाले प्रमुख उपाय - फोटो : adobe stock

इस दिन किए जाने वाले प्रमुख उपाय
स्नान और सूर्य अर्घ्य

सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि नदी स्नान संभव न हो, तो घर पर नहाने के जल में गंगाजल मिलाएं। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
margashirsha amavasya 2025 upya astro remedies for wealth prosperity and money
पितरों का तर्पण और पीपल पूजा - फोटो : adobe stock

पितरों का तर्पण और पीपल पूजा
पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान या श्राद्ध करें। शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसकी पांच या सात बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष समाप्त होता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।

margashirsha amavasya 2025 upya astro remedies for wealth prosperity and money
भगवान विष्णु की आराधना - फोटो : adobe stock

भगवान विष्णु की आराधना
इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। उनकी प्रतिमा या तस्वीर को पंचामृत से स्नान कराएं और उन्हें तुलसी दल, पीले पुष्प, चंदन व मिठाई अर्पित करें। ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र या विष्णु जी के 108 नामों का जाप करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है।

विज्ञापन
margashirsha amavasya 2025 upya astro remedies for wealth prosperity and money
मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व - फोटो : freepik

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व
यह तिथि पितरों की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ मानी गई है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, आर्थिक प्रगति और सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed