फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Sun, 16 Aug 2026 12:19 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 16 Aug 2026 12:19 PM IST
सार

Nag Panchami 2026: इस साल नाग पंचमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में महादेव और नाग देवता की कृपा से इन राशि वालों को धन लाभ, करियर और कारोबार में प्रगति देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Nag Panchami 2026 shubh yog these zodiac will get benefits and growth in career
Nag Panchami 2026 - फोटो : अमर उजाला

Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि सावन सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है, वहीं नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा का विधान है। ऐसे में इस शुभ संयोग का प्रभाव कुछ राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। महादेव और नाग देवता की कृपा से इन राशि वालों को धन लाभ, करियर और कारोबार में प्रगति, यात्रा के योग तथा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। साथ ही निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, नाग पंचमी और सावन सोमवार के इस खास संयोग से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।

Nag Panchami 2026 shubh yog these zodiac will get benefits and growth in career
Nag Panchami 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए यह समय शुभ रह सकता है। 
  • घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। 
  • कामकाज में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 
  • आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। 
  • जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। 
  • नई योजनाओं को अमल में लाने का मौका मिलेगा।
  • किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

Dashank Yog 2026: बुध-मंगल का दशांक योग से आज इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

Lucky Zodiac: साल खत्म होने से पहले इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, 2027 तक भी रहेंगे अच्छे दिन

Nag Panchami 2026 shubh yog these zodiac will get benefits and growth in career
Nag Panchami 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। 
  • आपको धन लाभ हो सकता है।
  • मेहनत का फल मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
  • किसी पुराने संपर्क की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना बन सकती है।
  • कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
  • व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami 2026 shubh yog these zodiac will get benefits and growth in career
Nag Panchami 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। 
  • कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ ही सफलता के योग भी बन सकते हैं। 
  • करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मार्गदर्शन मिल सकता है। 
  • परिवार का माहौल सुखद रहेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। 
  • किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रह सकता है।
  • प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर करने का अवसर मिलेगा।
  • धार्मिक यात्रा का अवसर बन सकता है, जिससे मानसिक शांति और सुकून की प्राप्ति होगी। 
  • सिंगल जातकों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
 

Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026): कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Guru Nakshatra Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेगी नौकरी-कारोबार में तरक्की

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed