फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रह-गोचर 2026: अक्तूबर में बदलेगी कई ग्रहों की चाल, ये 4 राशियां होंगी मालामाल और इनकी बदलेगी किस्मत

Mon, 28 Sep 2026 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 28 Sep 2026 03:13 PM IST
सार

अक्तूबर माह ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही खास रहेगा। इस माह बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण, मालव्य और त्रिग्रही योग का संयोग होगा जिससे कुछ राशि वालों को बंपर धन लाभ के संकेत हैं। 

विज्ञापन
october masik rashifal grah gochar 2026 make budhaditya laxmi narayan malavya rajyog know lucky zodiac signs
अक्तूबर माह की भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर का महीना ज्योतिष और व्रत-त्योहारों के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से अक्तूबर माह में कई तरह तरह के ग्रहों में परिवर्तन और दुर्लभ राजयोगों का निर्माण देखने को मिलेगा। इस माह कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिससे शुभ योगों का निर्माण होगा और इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं अक्तूबर माह में कौन-कौन सा राजयोग बनेगा और इससे सबसे ज्यादा लाभ किन राशि वालों को मिलेगा। 

october masik rashifal grah gochar 2026 make budhaditya laxmi narayan malavya rajyog know lucky zodiac signs
बुधादित्य राजयोग 2026 - फोटो : amar ujala
17 अक्तूबर बुधादित्य राजयोग 
17 अक्तूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि पर शुक्र का स्वामित्व होता है। वहीं तुला राशि में बुध पहले से विराजमान होंगे। इस तरह के तुला राशि में बुध-सूर्य की युति होगी जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। 
october masik rashifal grah gochar 2026 make budhaditya laxmi narayan malavya rajyog know lucky zodiac signs
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
20 अक्तूबर- लक्ष्मी नारायण राजयोग
20 अक्तूबर 2026 को सुख, वैभव, ऐशोआराम, धन और  मान-सम्मान के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से बुध मौजूद होंगे इस तरह से तुला राशि में बुध-शुक्र की युति होगी। जिससे लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण होता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

अक्तूबर में शनि करेंगे साल 2026 का आखिरी नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों के बदलेंगे दिन, फरवरी 2027 तक किस्मत रहेगी मेहरबान
विज्ञापन
विज्ञापन
october masik rashifal grah gochar 2026 make budhaditya laxmi narayan malavya rajyog know lucky zodiac signs
मालव्य राजयोग - फोटो : amar ujala
20 अक्तूबर- मालव्य राजयोग
20 अक्तूबर को मालव्य राजयोग का निर्माण होगा।  20 अक्तूबर को शुक्र अपनी स्वराशि तुल राशि में प्रवेश करेंगे जिससे पंच महापुरुष योग में एक मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होकर केंद्र के भाव में विराजमान होते हैं, मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। 
विज्ञापन
october masik rashifal grah gochar 2026 make budhaditya laxmi narayan malavya rajyog know lucky zodiac signs
गुरु गोचर 2026 - फोटो : अमर उजाला
31 अक्तूबर 2026- देवगुरु बृहस्पति का गोचर
ज्योतिष में गुरु ग्रह का विशेष स्थान होता है। धन, ज्ञान, मान-सम्मान, विवाह और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य और गुरु की आपस में मित्रता का भाव होता है। गुरु का सिंह राशि में आना बहुत ही शुभ माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed