Ram Navami Puja Samagri List In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी के रूप में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतार हुआ था, इसलिए इस दिन को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
Ram Navami Samagri: इन चीजों के बिना अधूरी है रामनवमी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूरी सामग्री लिस्ट
Ram Navami Samagri List: मान्यता है कि रामनवमी पर कुछ विशेष सामग्रियों के साथ विधि-विधान से पूजा करने पर साधक को पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि रामनवमी की पूजा थाली में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
रामनवमी 2026 तिथि
दृक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में रामनवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी।
नवमी तिथि का आरंभ – 26 मार्च, सुबह 11 बजकर 48 मिनट
नवमी तिथि का समापन – 27 मार्च, सुबह 10 बजकर 06 मिनट
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – प्रातः 06 बजकर 17 मिनट
सूर्यास्त – सायं 06 बजकर 36 मिनट
चंद्रोदय – दोपहर 01 बजे
चंद्रास्त – 28 मार्च को 03 बजकर 21 मिनट
रामनवमी 2026 शुभ मुहूर्त
मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 01 बजकर 41 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक
अमृत काल – 01 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक
रामनवमी पूजा सामग्री लिस्ट
राम दरबार की प्रतिमा
मौसमी फल
पीला या लाल वस्त्र
सूजी का हलवा या खीर
कलश
पंचमेवा
पंचामृत
घी
रोली
रुई की बत्ती
पीला चंदन
दीपक
हल्दी
धूपबत्ती
अक्षत
कपूर
फूलों की माला
पूजा की थाली
तुलसी दल
घंटी
सुपारी
शंख
लौंग
रामायण, रामचरितमानस या राम रक्षा स्तोत्र की पुस्तक
- इस दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
- किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।
- काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें।
- सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X