सब्सक्राइब करें

Shani Asta 2026: शनि अस्त से इन राशि वालों का बदल जाएगा समय, नौकरी-निवेश में होगा जबरदस्त लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 13 Mar 2026 11:24 AM IST
सार

Shani Asta 2026:  ज्योतिष के अनुसार, न्याय के देवता शनि 13 मार्च 2026 को अस्त हो रहे हैं। वह 22 अप्रैल 2026 तक भी इसी स्थिति में बने रहेंगे। ऐसे में यह 40 दिनों की अवधि कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी...
 

विज्ञापन
Shani Asta 2026 on 13 march know impact and horoscope in hindi
Shani Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Asta 2026: 13 मार्च 2026, शुक्रवार को शनि मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। वह शाम 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त होंगे। शनि 22 अप्रैल 2026 तक भी इसी अवस्था में बने रहेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, साल 2026 में न्याय के कारक शनि पहली बार अस्त हो रहे हैं। इसलिए यह 40 दिनों की अवधि सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डाल सकती हैं। हालांकि, कुछ राशियों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा और उन्हें लाभ-उन्नति मिलने की अधिक संभावनाएं रहेंगी। इसी के साथ शनि देव की विशेष कृपा मिलने के योग भी बनेंगे, जिससे इन जातकों को उनके द्वारा किए गए कठिन परिश्रमों का फल मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Trending Videos
Shani Asta 2026 on 13 march know impact and horoscope in hindi
Shani Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रह सकता है। शनि देव की कृपा से लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। इस समय करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिल सकती हैं। मेष राशि वालों को नौकरी के लिए किए गए प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त होगा। रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्याओं में कमी आ सकती है। व्यापार में मंदी दूर होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे।
Surya Shani Yuti 2026: मीन राशि में सूर्य-शनि की युति, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव
Tirgrahi Yog 2026: 15 मार्च से वृषभ-कन्या संग इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Asta 2026 on 13 march know impact and horoscope in hindi
Shani Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह समय प्रगति का संकेत दे सकता है। आपके विवाह मार्ग की बाधाएं दूर होंगी। लंबे समय से चल रही परेशानियों में भी कमी आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और सभी साथियों की ओर से सम्मान प्राप्त होने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे।आपके प्रयास सफल होंगे और नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Signs Of Strong Venus: ये संकेत बताते हैं आपका शुक्र ग्रह मजबूत है या कमजोर, यहां जानें लक्षण
Chaitra Navratri 2026: इन राशियों के लिए चैत्र नवरात्रि रहेगी खास, खुलेंगे सफलता और समृद्धि के नए रास्ते

Shani Asta 2026 on 13 march know impact and horoscope in hindi
Shani Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का भाग्य इस दौरान मजबूत रह सकता है। आपको अपनी कला को और निखारने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलने के योग हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।


Ketu Nakshatra Gochar: केतु करेंगे मघा नक्षत्र परिवर्तन में प्रवेश, जानें किन राशियों पर पड़ेगा इसका प्रभाव
Mulank 9: दूसरों को प्रेरित करने की कला रखते हैं मूलांक 9 वाले, जानें किन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed