सितंबर का महीना ग्रह- नक्षत्रों के परिवर्तन के लिए बहुत अहम रहा है। बुधवार ,18 सितंबर को ग्रहों के न्यायधीश और व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल देने वाले शनि अपनी चाल बदलेंगे। शनि अभी धनु राशि में वक्री अवस्था में गोचर है। शनि 30 अप्रैल 2019 से वक्री है। आने वाले 18 सितंबर को शनि धनु राशि में वक्री से मार्गी हो जाएगा। शनि जो धनु राशि में उल्टा चल रहे थे 18 सितंबर से सीधा चलने लगेगा। शनि के सीधा को शुभ माना जाता है।
शनि धनु राशि में बदलेंगे चाल, इन राशियों पर होगा शुभ-अशुभ असर
शनि के मार्गी होने का असर
दो ग्रह राहु- केतु को छोड़कर 18 सितंबर से सभी ग्रह मार्गी रहेंगे। शनि के मार्गी शनिदेव का वक्री अथवा मार्गी होना पृथ्वीवासियों के प्रति बड़ी घटना के रूप में देखा जाता है। जिस राशि पर भ्रमण करने के मध्य ये वक्री रहते हैं, उन्हें काफी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। शनि के मार्गी होने से पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होगी। शनि के मार्गी होने से खासतौर पर मेष और सिंह राशि वालों के लिए कई सुखद समाचार मिलेगा।
किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
शनि का 18 सितंबर से धनु राशि में मार्गी होने से मेष, कर्क, सिहं, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोगों को लाभ मिलेगा। जो काम रूके हुए थे वे पूरे होंगे। कहीं से अच्छी खबर सुनने को मिलेगा जिसका इंतजार कई दिनों से था।
किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
शनि की चाल बदलने से कुछ राशियों का समय अच्छा नहीं रहेगा। ये राशियां हैं-वृष, मिथुन, तुला, धनु और मकर
किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान, जानें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों द्वारा केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)