फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशि वालों को होगा लाभ, 2027 तक चमकी रहेगी किस्मत

Fri, 09 Oct 2026 10:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 09 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

Shani Nakshatra Gochar 2026: 9 अक्तूबर 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, यह अवधि खास रहेगी और जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 lucky rashifal in hindi
Shani Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Transit In Uttara Bhadrapada Nakshatra 2026: शनि का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव साल 2027 तक देखने को मिल सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 9 अक्तूबर 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी भी हो जाएंगे। ज्योतिष में शनि को कर्मों के फल और मेहनत का कारक माना जाता है। मान्यता है कि शनि की स्थिति अनुकूल होने पर व्यक्ति को अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान कुछ राशि वालों को नौकरी, व्यापार और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, नए लोगों से संपर्क बनने और लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना भी है। आइए जानते हैं कि शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Trending Videos
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 lucky rashifal in hindi
Shani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपके कई अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होने और लंबे समय से अटके कामों में गति आने की संभावना है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुभव का लाभ मिल सकता है। आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी।  
रहें अलर्ट: दिसंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी केतु की नजर, अटकेंगे बनते काम और बढ़ेगी टेंशन

shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 lucky rashifal in hindi
Shani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय खास रह सकता है। इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानियों में धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं और आपके काम की सराहना हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्दि के योग हैं। यदि आप लंबे समय से किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो उससे निकलने के रास्ते मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी दिनचर्या और जिम्मेदारियों पर ध्यान देना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

विष योग: शनि की चंद्रमा पर दृष्टि से बनेगा खतरनाक योग, आज इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान

ग्रहों का षडाष्टक योग मचाएगा हलचल, 9 अक्तूबर को इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
shani uttara bhadrapada nakshatra parivartan 2026 lucky rashifal in hindi
Shani Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आमदनी के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं, नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। धैर्य और लगन से किए गए प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इस दौरान करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको सफलता की ओर आगे बढ़ा सकते हैं।

गुरु ने किया बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वालों का भाग्य होगा मजबूत, संतान सुख से लेकर बढ़ेगा सौभाग्य
11 से 24 अक्तूबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा घर-गाड़ी का सुख
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed