Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह ने राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब कोई ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। शुक्र को वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और कला का कारक माना जाता है। ऐसे में इसका नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। खासतौर पर आर्थिक मामलों, सेहत और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और किन उपायों से संभावित नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं।
Shukra Gochar: शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन तीन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों, सेहत और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बना सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है और किन उपायों से संभावित नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं।
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कुछ मामलों में प्रतिकूल रह सकता है।
- आर्थिक पक्ष को लेकर चिंता बढ़ सकती है और अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
- कार्यस्थल पर निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है।
- पारिवारिक जीवन में भी गलतफहमियां या तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक दबाव महसूस हो सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र या सफेद मिठाई का दान करें और शुक्र मंत्र का नियमित जप करें।
कन्या राशि
- कन्या राशि के जातकों को इस दौरान विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
- कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी आपकी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।
- अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है।
- साथ ही घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन योग और ध्यान का अभ्यास करें। शुक्रवार को संतोषी माता की आरती या व्रत करना भी लाभकारी माना जाता है।
मीन राशि
- मीन राशि वालों के लिए आय से अधिक व्यय की स्थिति बन सकती है, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर चलना जरूरी होगा।
- स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें।
- यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें।
- साथ ही किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।
उपाय: जरूरतमंदों को दूध, दही या सफेद वस्तुओं का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X