Shukra Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र ग्रह 11 सितंबर 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह चित्रा से निकलकर राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक नक्षत्र का अपना विशेष प्रभाव माना गया है, जिनमें स्वाति नक्षत्र को स्वतंत्रता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, कला के ग्रह शुक्र का यह गोचर कई मायनों में खास रहने वाला है। माना जा रहा है कि, शुक्र और स्वाति नक्षत्र का यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही कई लोगों की किस्मत भी चमक सकती है और उन्हें मनचाही सफलता व लाभ प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
शुक्र राहु नक्षत्र गोचर: मकर सहित इन राशि वालों को होगा बंपर लाभ, बनने लगेंगे सभी अटके काम
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र का राहु के नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा। जातकों को करियर, व्यापार और परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके हुए काम मनचाहे तरीके से पूरे होने के योग हैं। निवेश या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। कामकाज में भी कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। समझदारी से कोई महत्वपूर्ण डील आपके पक्ष में आ सकती है।
केतु गोचर 2026: लगभग 90 दिनों तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
तुला राशि
तुला राशि वालों को इस दौरान सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अधिक लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी महसूस होगी। घर में लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। अगर आप अपना कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो इस दौरान आपको आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं।
मंगल गोचर 2026 : कर्क में मंगल-गुरु मचाएंगे धमाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत और करेंगे तरक्की
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान मनचाही सफलता मिलने से जीवन में खुशियां आएंगी। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में रिश्तेदार की मदद मिल सकती है, जिससे लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए आइडिया पर काम करने का मौका मिलेगा। कारोबार करने वाले जातकों को नया ग्राहक मिलने या कोई बेहतर सौदा हाथ लगने के योग हैं। वहीं, सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपकी प्रतिष्ठा भी मजबूत हो सकती है।
सूर्य-केतु युति 2026: 17 सितंबर तक इन राशि वालों का समय रहेगा गोल्डन, करियर-धन में मिलेगा बड़ा लाभ