Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने, मंत्रों का जाप करने और जरूरतमंदों को दान देने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को धन और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन उनकी आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की जाती है। मान्यता है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी के विभिन्न नामों का जाप करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। वहीं, शुक्रवार के दिन राशि के अनुसार कुछ खास मंत्रों का जाप भी शुभ माना गया है, इससे कुंडली में शुक्र का स्थान मजबूत बनता है। साथ ही इसे शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्ति का सरल उपाय भी माना गया है। ऐसे में आइए इन मंत्रों को जानते हैं।
शुक्रवार को राशि के अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:28 AM IST
सार
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान करने से सुख-समृद्धि आती है। राशि के अनुसार मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने से शुक्र ग्रह को मजबूत करने और देवी की कृपा प्राप्त करने में सहायता मिलती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए खास मंत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन