Surya Gochar Rashifal 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है, जबकि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। यह नक्षत्र प्रेम, भौतिक सुख-सुविधाओं, धन, कला, संगीत और रचनात्मकता से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य 31 अगस्त 2026 को सुबह 04:04 बजे मघा नक्षत्र से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। सूर्य 13 सितंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में संचरण करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, तो वहीं सुख-सुविधाओं में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ रहने वाला है। इन जातकों को धन लाभ के साथ अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता दिखाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे 4 भाग्यशाली राशियां, जिनके लिए सूर्य का यह गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।
Surya Gochar 2026: शुक्र के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ेगी कमाई
Surya Gochar 2026: सूर्य के शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, 4 राशियों के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश काफी लाभदायक रह सकता है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा। लंबे समय से अटके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन सफलता के नए रास्ते खोल सकता है। अचानक कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता भी मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है। कामकाज में सफलता मिलने के साथ समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान भी बढ़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद भी समाप्त हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, यात्रा या घूमने-फिरने पर खर्च बढ़ सकता है। साथ ही सुख-सुविधाओं से जुड़ी कोई महंगी वस्तु खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।