फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahalaxmi Rajyog: जुलाई में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, महालक्ष्मी राजयोग से होगा बड़ा धन लाभ

Fri, 10 Jul 2026 11:15 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 10 Jul 2026 11:15 AM IST
सार

Surya-Guru Yuti 2026: कर्क राशि में सूर्य और गुरु की युति से नवपंचम योग और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह विशेष योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Surya-Guru Yuti 2026 Making Mahalaxmi Rajyog In July 3 zodiac signs will get golden time
महालक्ष्मी राजयोग से इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ - फोटो : AI

Surya-Guru Yuti 2026 Making Mahalaxmi Rajyog: जुलाई के महीने में सूर्य और गुरु का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो शुभ राजयोग का निर्माण होता है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु स्थित हैं। इस प्रकार कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति से नवपंचम योग और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह विशेष योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा, जिससे धन लाभ के साथ-साथ हर कार्य में सफलता मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा।

Surya-Guru Yuti 2026 Making Mahalaxmi Rajyog In July 3 zodiac signs will get golden time
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
सूर्य और गुरु का यह संयोग मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और हर क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं और प्रमोशन मिलने की संभावना भी प्रबल है। यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
 

Surya-Guru Yuti 2026 Making Mahalaxmi Rajyog In July 3 zodiac signs will get golden time
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
महालक्ष्मी राजयोग का प्रभाव मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है, जिससे आगे चलकर अच्छा मुनाफा हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya-Guru Yuti 2026 Making Mahalaxmi Rajyog In July 3 zodiac signs will get golden time
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह राजयोग जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश के लिए यह समय अनुकूल है और इससे अच्छा लाभ मिल सकता है। भूमि या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।

Guru Asta 2026: गुरु अस्त के दौरान इन कार्यों से करें परहेज, 30 दिनों तक इन 3 राशियों की रहेगी बल्ले-बल्ले
Vastu Tips: नमक और लौंग से दूर करें आर्थिक तंगी, घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed