सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Swapna Shastra: किसी को नहीं बताने चाहिए ये खास सपने, वरना मिल सकते हैं विपरीत परिणाम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 04 Jun 2026 06:20 PM IST
सार

Dream Astrology: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर इन्हें किसी से साझा कर दिया जाए, तो उनका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है। आइए ऐसे सपनों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Swapna Shastra never share these dreams with anyone else according to dream astrology
भूलकर भी किसी को न बताएं ये शुभ सपने - फोटो : AI

Swapna Shastra: सपनों की दुनिया रहस्यों से भरी होती है, जहां नींद में जाते ही हम एक अलग ही संसार में पहुंच जाते हैं। रात की गहरी नींद हो या दिन की हल्की झपकी, सपने कभी भी और किसी भी रूप में हमारे सामने आ सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना अपने साथ कोई न कोई संकेत जरूर लेकर आता है, जो हमारे भविष्य, भाग्य या मन की स्थिति से जुड़ा होता है। खास बात यह है कि कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन मान्यता है कि अगर इन्हें किसी से साझा कर दिया जाए, तो उनका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है।



आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ शुभ सपनों के बारे में
गाय की सेवा करते देखना

सनातन परंपरा में गाय को अत्यंत पवित्र माना गया है और कहा जाता है कि इसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। अगर आप सपने में खुद को गाय की सेवा करते हुए देखते हैं, तो यह आपके जीवन में सौभाग्य और उन्नति का संकेत हो सकता है। इस सपने को गुप्त रखना चाहिए और अगले दिन गाय को चारा खिलाना शुभ माना जाता है।

Swapna Shastra never share these dreams with anyone else according to dream astrology
मंदिर या भगवान के दर्शन होना - फोटो : adobe stock

मंदिर या भगवान के दर्शन होना
सपने में मंदिर या भगवान का दिखाई देना अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। विशेष रूप से यदि भगवान आपको आशीर्वाद देते नजर आएं, तो यह इस बात का प्रतीक है कि आपकी आस्था सच्ची है और आप आध्यात्मिक रूप से मजबूत हैं। ऐसे सपने कम ही लोगों को देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे किसी से साझा करने से बचना चाहिए।

Trending Videos
Swapna Shastra never share these dreams with anyone else according to dream astrology
मोर का दिखना - फोटो : adobe stock

मोर का दिखना
अगर आपको सपने में मोर दिखाई दे, खासकर घर के आंगन में, तो इसे किस्मत के चमकने का संकेत माना जाता है। यह सपना आने वाले समय में खुशियों और सफलता की ओर इशारा करता है। इसे किसी से साझा करने के बजाय अगले दिन जरूरतमंद को तेल का दान करना लाभकारी माना गया है।

केले के पेड़ की पूजा करना
सपने में केले के वृक्ष की पूजा करते देखना जीवन में नए अवसरों और शुभ शुरुआत का संकेत देता है। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। ऐसे में पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है और इस सपने को गुप्त रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swapna Shastra never share these dreams with anyone else according to dream astrology
मृत्यु से जुड़ा सपना - फोटो : adobestock

मृत्यु से जुड़ा सपना
हालांकि मृत्यु का सपना सुनने में डरावना लगता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसे शुभ संकेत माना गया है। यदि आप अपनी या किसी करीबी की मृत्यु देखते हैं, तो यह किसी बड़े बदलाव या नए जीवन चरण का संकेत हो सकता है। इस सपने को किसी से साझा न करना ही बेहतर होता है।

विज्ञापन
Swapna Shastra never share these dreams with anyone else according to dream astrology
दरवाजा खुलते देखना - फोटो : Freepik.com

दरवाजा खुलते देखना
सपने में घर का दरवाजा खुलता हुआ देखना इस बात का प्रतीक है कि आपके जीवन में नए अवसर आने वाले हैं और किस्मत के बंद रास्ते खुल सकते हैं। ऐसे में पीले या केसरिया रंग की वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना जाता है और इस अनुभव को गुप्त रखना चाहिए।

Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed