Lucky Horoscope 2026: नववर्ष 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। साल का प्रारंभ होते ही कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन और शुभ योगों का निर्माण होने वाला है। विशेष रूप से हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान गजकेसरी राजयोग का संयोग होने से यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। इन योगों के प्रभाव से न राशियों बल्कि देश-दुनिया में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। इस दौरान इन 3 राशि वालों पर ग्रहों की खास कृपा रहेगी। इन जातकों के अटके काम पूरे, व्यापार में लाभ, परिवार में खुशियां व मनचाही नौकरी की कामना पूरी होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Lucky Horoscope 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, नई नौकरी की इच्छा होगी पूरी
Lucky Horoscope 2026: नववर्ष 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। साल का प्रारंभ होते ही कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन और शुभ योगों का निर्माण होने वाला है। विशेष रूप से हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को योग के प्रभाव से नववर्ष में कई शुभ समाचार मिलेंगे। इन राशि वालों को नौकरी के नए मौके मिलेंगे। इस दौरान अपनी अंदर की कला को निखारने पर काम करेंगे। सरकारी नौकरी मिलने के योग है। हालांकि, इस क्षेत्र में पहले से कार्यरत हैं, तो मनचाहा बदलाव हो सकता है।
आप नववर्ष में उन सभी चीजों को खरीद सकेंगे, जिन्हें पाने की इच्छा मन में हैं। यदि आप बेरोजगार हैं, तो आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त भी हो सकता है। करियर-कारोबार से जुड़ी दिक्कतों को आप अपने प्रयास से दूर करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की फीलिंग की कद्र करने का तरीका आपके रिश्ते में प्रेम को बढ़ाएगा।धन लाभ और आर्थिक स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं।
Horoscope 2026: नए साल की शुरुआत में वैभव के दाता शुक्र होंगे उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 नए बदलावों से भरा रहेगा। आप अपने जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों को दूर करने का हल खोज लेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय और भी खास रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबंध में कभी खुशी कभी गम की स्थिति के साथ साथ का प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार आपका सातवें आसमान पर जा सकता है। चारों ओर से सकारात्मक परिणाम मिलने से आपके अंदर कुछ नया करने की भी इच्छा जागृत होगी। यदि आप समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़े हैं, तो आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास और भी मजबूत होगा।
Vivah Rekha: क्या कहती है आपकी हथेली पर बनी विवाह रेखा, इनमें छिपा है रहस्य
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। नौकरी के कई अच्छे मौके आपको मिलेंगे। इस दौरान लाइफ पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस को लेकर कई यात्राएं करेंगे। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी। सभी का साथ पाने पर मन प्रसन्न रहेगा।
मार्केट में अगर धन अटका है, तो बिना किसी घाटे के आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। ऋण-रोग आदि से मुक्ति मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के सभी मसले सुलझेंगे। अगर आप आईटी के क्षेत्र में कार्यरत है, तो वेतन बढ़ेगा और आगे आने के अवसर मिलेंगे। निवेश से विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।
साल 2026 में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य और मिलेगा सबकुछ, देवताओं के गुरु होंगे मार्गी
Budh Gochar 2025: बुध के उदय होने से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे सभी अटके काम
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X