पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2026: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर प्रभाव

Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 03 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

Venus Transit 2026: 04 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह इस राशि में 01 अगस्त तक रहेंगे फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर पड़ने वाला प्रभाव।

विज्ञापन
venus transit 2026 in leo shukra rashi parivartan know impact on makar kumbh and meen rashi
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
शुक्र का गोचर सिंह राशि में 4 जुलाई, शनिवार को होगा। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से केतु का साथ युति बनेगी क्योंकि केतु पहले से सिंह राशि में हैं। इस तरह से सिंह राशि में केतु की युति का महासंयोग बनेगा। शुक्र का सिंह राशि में गोचर करने के कारण इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव और भोगविलास आदि का कारक ग्रह होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं उनको जीवन में हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर किसी तरह का प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में जानते हैं। 
venus transit 2026 in leo shukra rashi parivartan know impact on makar kumbh and meen rashi
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
4 जुलाई को शुक्र के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर 8वें भाव में होगा। इससे आपको जीवन में कई तरह के लाभ और सुखों की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में अच्छा लाभ और आर्थिक उन्नति के अवसरों की प्राप्ति होगी। करियर में इस दौरान कोई बड़ा पद या मुकाम हासिल हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल अच्छा रहेगा। 
venus transit 2026 in leo shukra rashi parivartan know impact on makar kumbh and meen rashi
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली चौथे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में यह आपके लिए एक योग कारक होते हैं। शुक्र का गोचर करने से यह आपके सप्तम भाव में रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी की तरफ से भरपूर लाभ मिलेगा। धन लाभ के अवसर अचानक से बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपको इस दौरान कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit 2026 in leo shukra rashi parivartan know impact on makar kumbh and meen rashi
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर उनकी कुंडली के छठे भाव में होगा। ऐसे में मीन राशि वालों को सेहत संबंधी चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विराधी आपके काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। वहीं शुक्र गोचर से मीन राशि वालों को अचानक धन प्राप्ति के योग बनेगा। लेकिन आपको बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम करना होगा। 

Shukra Gochar: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, अगस्त तक इन राशि के लोग रहें बेहद सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed