Weekly Lucky Zodiac Sign: नवंबर का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है। इस समय ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस सप्ताह गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जो धन, समृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति से जुड़ा है। दरअसल, इस अवधि में मन के कारक चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे और चतुर्थ भाव में स्थित गुरु के साथ मिलकर यह शक्तिशाली योग बनाएंगे। गजकेसरी योग व्यक्ति के जीवन में यश, वैभव, प्रतिष्ठा और सुख लाता है। इसके अलावा, इस सप्ताह ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त होंगे, जबकि गुरु कर्क और शनि मीन राशि में विराजित होंगे। साथ ही सूर्य तुला राशि में रहकर अपनी कृपा बरसाएंगे। ऐसे में ग्रहों का यह खास संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Weekly Lucky Zodiac Sign: इस सप्ताह इन 3 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे अटके काम
Weekly Lucky Zodiac Sign: नवंबर का पहला सप्ताह शुरू हो चुका है। इस समय ग्रहों की विशेष स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई हैं।
वृषभ लकी राशिफल
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को धन लाभ मिल सकता है। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस दौरान परिवार वालों के लिए पार्टी का आयोजन आप करेंगे। सप्ताह के मध्य में छात्रों का मन पढ़ाई में रमेगा और उन्हें अच्छे अंको की प्राप्ति भी संभव है। वहीं इस समय नौकरी में परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा और लोगों में प्रभाव भी बढ़ेगा। वृषभ राशि के जातकों का मन धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में भी लगेगा और कला के क्षेत्र में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे लाभ के उत्तम अवसर बनेंगे।
उपाय: शुक्रवार को पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध डालकर नहाएं।
Dhanu Rashi November: धनु राशि वालों को इस माह होंगे आर्थिक लाभ, पढ़ें नवंबर मासिक राशिफल
कर्क साप्ताहिक लकी राशिफल
इस सप्ताह कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति भी मिलेगी। सप्ताह के प्रारंभ में करियर से जुड़ा कोई फैसला लेंगे। सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। निवेश से बड़ा धन लाभ होगा और परीक्षा प्रतियोगिताओं में लगे छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा और आपके सामने जो भी समस्याएं आएंगी उनका समाधान भी आप कर लेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह सुखद परिणाम लिए हुए है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सिंह राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। आप अगर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर या एग्री कल्चर के क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपके वेतन में वृद्धि संभव है। मार्केट या किसी मूवी का प्लान इस सप्ताह आप बना सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए जा सकते हैं। परिवार और सभी साथियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार को नई दिशा देने का यह समय शानदार है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं उम्मीद से कहीं ज्यादा शुभ और फलदायी साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल में हल्दी मिलाकर अर्घ्य दें तथा सूर्याष्टक का पाठ करें।
Makar Rashi November: मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में बढ़ेंगी नजदीकियां, पढ़ें मासिक राशिफल

कमेंट
कमेंट X