Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026: मई का आखिरी सप्ताह 24 से 30 मई 2026 तक रहने वाला है, जो बेहद खास है। इस दौरान कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव और शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए तरक्की और खुशखबरी लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सेहत और रिश्तों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत रहेगी। आइए इस राशिफल को जानते हैं।
Weekly Horoscope: इन 4 राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 24 To 30 May 2026: इस सप्ताह ग्रहों का संयोग कुछ राशियों को विशेष लाभ दे सकता है। जातकों को नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद कूल रहने वाला है। इस हफ्ते आपको करियर-कारोबार में काफी अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बीते सप्ताह में जिन अनुकूलताओं के कारण कार्यों में संतोषजनक प्रगति हुई थी, वे अनुकूलता इस हफ्ते भी बनी रहेंगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में यात्रा का योग बना हुआ है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। इस दौरान किसी मांगलिक कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत और संबंध दोनों की ही दृष्टि से यह सप्ताह आपके पक्ष में रहने वाला है।
यदि आप बीते हफ्ते से किसी शारीरिक समस्या से परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते उसमें काफी आराम मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति में अपेक्षानुरूप सुधार होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार में बड़ी धनराशि निवेश कर सकते हैं। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उन बड़ी समस्याओं का हल खोजने में कामयाब होंगे, जिनके कारण आप बीते कुछ समय से तनावग्रस्त थे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपको रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो समय आपके लिए उत्तम बना हुआ है। कारोबारी मामलों में मनचाही सफलता मिलने से कई दिनों के बाद आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं, तो इस दौरान आपको अपने साझेदार से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। हालांकि धन के लेनदेन और अहम फैसलों को लेकर आपको सचेत रहने की जरूरत बनी रहेगी। भूलकर भी किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। कारोबारी गतिविधियों की समय-समय पर जानकारी लेते रहें और सोच-समझकर ही बड़े निर्णय लें।
नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के मध्य से शुभ समय की शुरुआत होगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधीनस्थों का भरपूर सहयोग प्राप्त होने लगेगा, जिसकी मदद से आप अपने टारगेट को समय से पूर्व और बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए यह हफ्ता अत्यंत शुभ रहने वाला है। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होने से कार्यक्षेत्र और घर में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छोटे-भाई बहनों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है। इस हफ्ते आप अपनी सुख-सुविधा की चीजों में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है, जिसके कारण आपका बना-बनाया बजट बिगड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहेगा। इस दौरान आपको अपने धन का प्रबंधन करके चलना चाहिए तथा अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना चाहिए अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना पर काम करेंगे। पूर्व में किसी योजना में किए गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को दूसरे संस्थान से अच्छे ऑफर आ सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बेवजह के कार्यों को निपटाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ सकता है। घर और बाहर लोगों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में लोगों की छोटी-मोटी की बात को तूल न दें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सुख-सहयोग की प्राप्ति नहीं होगी। जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। अधूरे कार्यों को लेकर आपको मानसिक तनाव बना रहेगा।
इस हफ्ते अनचाही जगह पर स्थानान्तरण या फिर अनचाही जिम्मेदारी मिलने की आशंका भी बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कारोबारी मामले में धैर्यपूर्वक निर्णय लेने चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों के साथ विनम्रता से बातचीत करें और लोगों की हर बात पर रिएक्ट करने से बचें। इस दौरान प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा मान-अपमान की स्थितियां भी बन सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना तथा शिवाष्टकं का पाठ करें।