फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल

Fri, 23 Oct 2026 01:18 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 23 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

साप्ताहिक राशिफल (26 अक्तूबर से 1 नवंबर  2026): अक्तूबर का यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं 19 से 25 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal in hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : AI

26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का असर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस सप्ताह सूर्य, बुध और वक्री शुक्र तुला राशि में रहेंगे। बुध के वक्री होने के कारण बातचीत, दस्तावेजों और जरूरी फैसलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, मंगल कर्क राशि में नीच के रहेंगे और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। 



इस सप्ताह का सबसे बड़ा ज्योतिषीय बदलाव 31 अक्तूबर को गुरु का कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करना होगा। कर्क राशि में गुरु उच्च के माने जाते हैं, जबकि सिंह राशि में उनका गोचर अलग तरह के ज्योतिषीय प्रभावों से जोड़ा जाता है। राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में बने रहेंगे, जबकि शुक्र तुला राशि में वक्री रहेंगे। ग्रहों की इन चालों को ध्यान में रखते हुए आर्थिक फैसलों में सतर्कता, कामकाज की योजनाओं की दोबारा समीक्षा और रिश्तों में तालमेल बनाए रखना अहम हो सकता है। आइए जानते हैं, 26 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Trending Videos
Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए अक्तूबर  महीने का अंतिम सप्ताह मिले जुले फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से थोड़ी कठिनाई भरी रह सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके काम में आने वाली बाधाएं आपको तनाव दे सकती हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को अपने पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को किसी बड़े फैसले लेने से पहले अपने पार्टनर से सलाह अवश्य लेना चाहिए, ताकि आपसी स्नेह बना रहे। सप्ताह के मध्य में सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार से जुड़ी समस्याएं सुलझती हुई नजर आएंगी। इस दौरान आप अपने बात-व्यवहार के जरिए अपना काम निकालने में कामयाब रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जाएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में उन्हें कुछ नवीन अनुभव प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सिंगल लोगों की नए मित्रों से मुलाकात होगी और उनसे सहयोग भी प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 

Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य बहुत सूझबूझ के साथ करने होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कोई भी बड़ा कारोबारी निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से थोड़ी चुनौती भर रह सकती है। इस दौरान आप जितना धनार्जन करेंगे, उससे कहीं ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा और धन को उधार देने या फिर जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। वरना आपको भविष्य में आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।

अत्यधिक आवश्यक हो, तो सप्ताह के उत्तरार्ध में सोच-समझकर निवेश किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती भूलकर भी न करें। अपने जीवन में अनुशासन और कार्यों के प्रति ईमानदारी बनाए रखें। सेहत की दृष्टि से वर्तमान समय अनुकूल कहा जा सकता है, लेकिन घरेलू समस्याएं बनी रहेगी जो आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से संबल प्रदान होगा।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप बेरोजगार हैं और अपने लिए रोजी-रोजगार तलाश रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी शुभचिंतक की मदद से नया कारोबार को शुरू करने में आ रही आर्थिक दिक्कत दूर होगी। पहले से व्यवसाय कर रहे लोगों का बाजार में फंसा धन निकल आएगा और धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर धन की आवक बनी रहेगी। धनार्जन के नए अवसर भी मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए भी समय अनुकूल कहा जाएगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं।

आपके द्वारा कुछ ऐसे कार्य भी होंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम फलकारी कहा जाएगा। अध्ययन के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में समय इधर-उधर के कार्यों में बीतेगा। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताते हुए बीतेगी। इस दौरान आपके घर का वातावरण सुखद रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ जीवन का पूरा आनंद लेंगे। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। इस हफ्ते भूमि-भवन, वाहन आदि क्रय करने का सपना पूरा हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोग किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा और इस संबंध में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। अक्तूबर महीने का अंतिम सप्ताह छात्र वर्ग के लिए गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगिता-परीक्षा आदि में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय में अनुकूल माहौल मिलेगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की प्रशंसा करेंगे और सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। किसी विशेष परिवर्तन की आशा नहीं है। अपने कार्य में एकाग्रता बनाए रखें। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके पक्ष में हैं। लव पार्टनर के साथ आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी की उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed