फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (03-09 Aug 2026): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह? यहां जानें

Sun, 02 Aug 2026 05:30 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 02 Aug 2026 05:30 AM IST
सार

Weekly Horoscope (3 August to 9 August 2026): अगस्त का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत दे रहे है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतियों भरा भी हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं अगस्त 2026 का पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 3 August -9 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
Weekly Horoscope - फोटो : AI

Weekly Horoscope (3 August to 9 August 2026): अगस्त का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन हो रहे हैं। शुक्र और मंगल दोनों ही अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से दिखाई देगा। साथ ही, इसी सप्ताह सावन का पहला सोमवार भी पड़ रहा है, जिससे इस समय का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ग्रहों की यह बदलती स्थिति कुछ लोगों के लिए प्रगति और नए अवसर लेकर आ सकती है, वहीं कुछ जातकों को अपने कामों में संयम और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं इस सप्ताह सभी राशियों का राशिफल।

Weekly Horoscope 3 August -9 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि: मेष अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। यह राशि साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
अगस्त के पहले सप्ताह में मेष राशि के जातकों के लिए समय मिला-जुला रह सकता है। करियर और कारोबार के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है और छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोग लेन-देन और निर्णयों में विशेष सावधानी बरतें।

सप्ताह के पहले हिस्से में जहां कामकाज को लेकर चुनौतियां रहेंगी, वहीं दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसम से जुड़ी बीमारियों और खानपान की अनियमितता से बचें, अन्यथा पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। सप्ताह के अंत में किसी भी निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र या शमीपत्र अर्पित करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Horoscope 3 August -9 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि: वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है और इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह राशि स्थिरता, सुख-सुविधा और सौंदर्य का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग धैर्यवान, व्यवहारिक और जीवन में संतुलन बनाए रखने वाले होते हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आ रहा है। करियर और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे और किसी करीबी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में वाहन, भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से संबंधित अड़चनें भी दूर हो सकती हैं।

विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के दूसरे हिस्से में राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान और सराहना मिल सकती है। करियर में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहेगा। परिवार, विशेषकर पिता का सहयोग आपके लिए सहायक रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 3 August -9 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि: मिथुन वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी बुध ग्रह हैं। यह राशि बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और चंचल स्वभाव का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग तेजी से निर्णय लेने और नई चीजें सीखने में माहिर होते हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली साबित हो सकता है। लंबे समय से नौकरी या व्यवसाय के अवसर तलाश रहे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। जो लोग पहले से कार्यरत हैं, उन्हें बेहतर ऑफर मिलने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सप्ताह के मध्य में कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। 

कारोबार के लिए भी यह समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत में काम के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और किसी बड़ी डील के बाद आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। अचानक घूमने-फिरने या पार्टी का प्लान बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 3 August -9 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि: कर्क जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं। यह राशि संवेदनशीलता, भावनात्मक गहराई और परिवार के प्रति लगाव का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग रिश्तों को महत्व देते हैं और अपने प्रियजनों के लिए समर्पित रहते हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके कई काम समय पर और आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में करियर और कारोबार से जुड़े कुछ उतार-चढ़ाव सामने आ सकते हैं। ऐसे में किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य से बचना जरूरी होगा।

सप्ताह के अंत तक कुछ कामों में देरी होने से मन में असंतोष रह सकता है। साथ ही, अपेक्षित सहयोग समय पर न मिलने के कारण भी निराशा महसूस हो सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में सावधानी और समझदारी से आगे बढ़ें, वहीं परिवार के साथ बेहतर तालमेल के लिए संयमित व्यवहार अपनाएं।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed