सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: घर में रख ली ये पांच चीजें तो कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 27 Mar 2026 01:25 PM IST
सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ शुभ वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही यह उपाय करियर और व्यवसाय में उन्नति के मार्ग भी खोल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 शुभ चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखना लाभकारी माना गया है।

विज्ञापन
Vastu Shastra 5 auspicious things to keep at home for money wealth and prosperity
घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें - फोटो : Amar Ujala

Good Luck Things To Keep At Home: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हमारे आस-पास हर वस्तु अपने भीतर एक खास तरह की ऊर्जा रखती है, जिसका प्रभाव हमारे के जीवन पर पड़ता है। मान्यता है कि जहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, वहां धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसी कारण वास्तु विशेषज्ञ घर की संरचना और उसमें रखी वस्तुओं को संतुलित रखने की सलाह देते हैं। यदि घर वास्तु के अनुसार नहीं होता, तो वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है, जबकि सही वास्तु वाला घर सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है।



वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ शुभ वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही यह उपाय करियर और व्यवसाय में उन्नति के मार्ग भी खोल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 शुभ चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखना लाभकारी माना गया है।

Vastu Rules: क्या आप भी ऑफिस बैग में रखते हैं ये चीजें? बिगड़ सकते हैं बनते हुए काम, न करें ये गलती
Vastu Tips: घर में बार-बार कलह की वजह हो सकती है बुरी नजर, इन उपायों से मिलेगा छुटकारा

Trending Videos
Vastu Shastra 5 auspicious things to keep at home for money wealth and prosperity
श्रीमद् भगवद् गीता - फोटो : adobe stock

श्रीमद् भगवद् गीता
हिंदू धर्म में भगवद् गीता को अत्यंत पवित्र ग्रंथ माना जाता है और वास्तु में भी इसका विशेष स्थान है। घर में गीता रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। नियमित रूप से इसका पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और परेशानियां कम होती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Shastra 5 auspicious things to keep at home for money wealth and prosperity
चांदी का सिक्का - फोटो : adobe stock

चांदी का सिक्का
वास्तु के अनुसार चांदी का सिक्का घर में रखना शुभ होता है। चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है, जो मन को शांत और स्थिर रखने में सहायक होता है। इसे तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
 

Vastu Shastra 5 auspicious things to keep at home for money wealth and prosperity
पांच कौड़ियां - फोटो : adobe stock

पांच कौड़ियां
शास्त्रों में कौड़ियों को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना गया है। कहा जाता है कि इनकी उत्पत्ति समुद्र से हुई है, इसलिए इन्हें धन का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार शुक्रवार या पूर्णिमा के दिन पांच साबुत कौड़ियों को हल्दी लगाकर पूजा स्थान में रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Locker Vastu Tips: तिजोरी रखने की सही दिशा क्या है? जानें धन वृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के महत्वपूर्ण नियम

विज्ञापन
Vastu Shastra 5 auspicious things to keep at home for money wealth and prosperity
हल्दी - फोटो : Freepik.com

हल्दी की गांठ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से है। जहां भगवान विष्णु का वास होता है, वहां मां लक्ष्मी भी निवास करती हैं। ऐसे में तिजोरी या धन स्थान पर हल्दी की गांठ रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed