स्कूल, कॉलेज, ऑफिस जाने या रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों के लिए सही स्कूटी का चुनाव काफी मायने रखता है, खासकर महिलाओं के लिए। अक्सर महिलाएं ऐसी स्कूटी पसंद करती हैं, जिसे संभालना आसान हो, वजन में हल्की हो, माइलेज अच्छा दे और लुक भी आकर्षक हो। अगर आप भी अपने लिए या परिवार की किसी महिला के लिए ऐसी ही स्कूटी तलाश रही हैं, तो ये पांच विकल्प आपकी जरूरतों के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।
{"_id":"6a9d52ef336a2438fe0e99f8","slug":"best-scooters-women-5-stylish-and-practical-scooters-easy-daily-riding-2026-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये पांच स्टाइलिश स्कूटर्स: आसान हैंडलिंग के साथ मिलेगा शानदार माइलेज; देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
महिलाओं के लिए बेस्ट हैं ये पांच स्टाइलिश स्कूटर्स: आसान हैंडलिंग के साथ मिलेगा शानदार माइलेज; देखें लिस्ट
Mon, 07 Sep 2026 07:13 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:13 AM IST
सार
अगर आप भी रोजाना ऑफिस, कॉलेज या घर के जरूरी कामों के लिए ऐसी स्कूटी तलाश रही हैं, जो वजन में हल्की हो, माइलेज अच्छा दे और चलाने में भी आसान हो, तो ये पांच विकल्प आपके लिए काम के हो सकते हैं। यहां जानिए महिलाओं के लिए लाइटवेट, स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली पांच स्कूटर्स के बारे में।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए पांच बेस्ट स्कूटर
- फोटो : heromotocorp and suzukimotorcycle and honda2wheelersindia and tvsmotor and yamaha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो प्लेजर प्लस
- फोटो : heromotocorp
1. हीरो प्लेजर प्लस: हल्का वजन, आसान राइड
- महिलाओं के लिए इस लिस्ट में पहला विकल्प हीरो प्लेजर प्लस है। इसका हल्का वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे उन राइडर्स के लिए उपयोगी बनाता है, जिन्हें स्कूटर संभालने में आसानी चाहिए। इसमें 110.9cc का इंजन मिलता है, जो 8.15 PS की पावर देता है। इसका दावा किया गया माइलेज करीब 52.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।
- इसकी हल्की बॉडी के साथ इसका डिजाइन भी यूथफुल है। ऐसे में कॉलेज या ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह स्कूटर एक आकर्षक विकल्प बन सकता है। मौजूदा लिस्टिंग में भी प्लेजर प्लस का वजन करीब 102-104 किलोग्राम के आसपास बताया गया है।
सुजुकी एक्सेस 125
- फोटो : suzukimotorcycle
2. सुजुकी एक्सेस 125: पावर और आराम का संतुलन
- दूसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस 125 है। अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ माइलेज नहीं, बल्कि बेहतर पिकअप और आरामदायक राइड भी है तो इसे विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें 124cc का इंजन मिलता है, जो 8.42 PS की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क देता है। इसका वजन करीब 106 किलो है।
- यह स्कूटर शहर में रोजाना आने-जाने के साथ लंबी दूरी के सफर के लिए भी उपयोगी हो सकता है। इसके इंजन की पावर इस लिस्ट में इसे परफॉर्मेंस के लिहाज से मजबूत विकल्प बनाती है। मौजूदा तुलना में भी एक्सेस 125 को परफॉर्मेंस और राइड क्वालिटी के लिए प्रमुख विकल्प बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा एक्टिवा
- फोटो : honda2wheelersindia
3. होंडा एक्टिवा: माइलेज और भरोसेमंद विकल्प
- होंडा एक्टिवा भारतीय बाजार में लंबे समय से महिलाओं की पसंदीदा स्कूटर बनी हुई है। रोजाना इस्तेमाल और आसान राइडिंग के लिए इसे एक प्रैक्टिकल विकल्प माना जाता है।
- मौजूदा आंकड़ों के अनुसार इसमें 109.51cc का इंजन मिलता है और इसका दावा किया गया माइलेज करीब 59.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसका वजन करीब 106 किलो है।
- माइलेज और आसान राइडिंग की वजह से स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या रोजमर्रा के कामों के लिए एक्टिवा एक उपयोगी विकल्प बन सकती है। मौजूदा तुलना में भी एक्टिवा को माइलेज के मामले में इस सूची के मजबूत विकल्पों में रखा गया है।
विज्ञापन
टीवीएस जूपिटर
- फोटो : tvsmotor
4. टीवीएस जूपिटर: माइलेज के साथ ज्यादा स्टोरेज
- अगर स्कूटर खरीदते समय आपकी प्राथमिकता माइलेज के साथ ज्यादा स्टोरेज है तो टीवीएस जूपिटर पर नजर डाल सकती हैं।
- जूपिटर के 113.3cc मॉडल का दावा किया गया माइलेज करीब 61.2 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया गया है। वहीं, इसके 125cc वर्जन में 33 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है।
- ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ज्यादा स्टोरेज काफी उपयोगी हो सकता है। इसमें बैग, हेलमेट औरं रोजमर्रा का जरूरी सामान आसानी से रखने की सुविधा मिलती है। मौजूदा तुलना में भी जूपिटर को माइलेज और स्टोरेज के मामले में मजबूत विकल्प बताया गया है।