अगर आपको दमदार ऑफ-रोडिंग वाली एसयूवी के साथ एक्सक्लूसिव डिजाइन का भी शौख है, तो जीप रैंगलर का नया लिमिटेड एडिशन आपका ध्यान खींच सकता है। जीप ने भारत में रैंगलर व्हाइटकैप मोजिटो लिमिटेड एडिशन पेश कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 73.55 लाख रुपये रखी गई है। चमकदार हरे रंग की बॉडी, सफेद रूफ और खास डिजाइन एलिमेंट्स वाली इस SUV की भारत में सिर्फ 25 यूनिट आवंटित की गई थीं। जो पहले ही बिक चुकी हैं।
{"_id":"6acf644138ef1d09dc01d4c1","slug":"jeep-wrangler-whitecap-mojito-edition-only-25-units-allocated-all-sold-out-2026-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरे रंग व सफेद रूफ के साथ आई जीप रैंगलर व्हाइटकैप मोजिटो: लॉन्च से पहले ही बिकीं सभी यूनिट्स, जानें खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
हरे रंग व सफेद रूफ के साथ आई जीप रैंगलर व्हाइटकैप मोजिटो: लॉन्च से पहले ही बिकीं सभी यूनिट्स, जानें खूबियां
Wed, 14 Oct 2026 04:45 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 14 Oct 2026 04:45 PM IST
सार
जीप ने भारत में रैंगलर व्हाइटकैप मोजिटो लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन देश में केवल 25 यूनिट में उपलब्ध था, जो अब बिक चुकी हैं। इसमें 272hp का टर्बो-पेट्रोल इंजन, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4x4 सिस्टम मिलता है। आइए जानते हैं, इसकी कीमत कितनी है और कौन-से फीचर्स इसे खास बनाते हैं...
विज्ञापन
रैंगलर व्हाइटकैप एडिशन
- फोटो : .jeep-india
Trending Videos
रैंगलर व्हाइटकैप एडिशन
- फोटो : jeep-india
हरे रंग और सफेद रूफ से मिला खास लुक
रैंगलर व्हाइटकैप मोजिटो लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी पहचान इसके एक्सटीरियर को माना जा रहा है। इसमें चमकदार हरा मोहितो पेंट दिया गया है, जिसके साथ सफेद रूफ इसे स्टैंडर्ड रैंगलर से अलग बनाती है। इसके अलावा, एसयूवी की ग्रिल पर सफेद सराउंड मिलता है। साइड प्रोफाइल पर 1941 डिकल्स दिए गए हैं, जो ओरिजिनल Willys MB Jeep के डेब्यू साल की याद दिलाते हैं। पीछे बूट लिड पर सफेद ‘4 Wheel Drive’ स्टिकर और बॉडी-कलर्ड फेंडर्स भी मिलते हैं।
इन बदलावों का मकसद एसयूवी को एक अलग पहचान देना है। हालांकि, इसके डिजाइन में किए गए बदलावों के साथ मैकेनिकल सेटअप रूबिकॉन जैसा ही रखा गया है।

केबिन में मिले ये अतिरिक्त फीचर्स
इसके साथ ही व्हाइटकैप मोजिटो लिमिटेड एडिशन के केबिन में स्टैंडर्ड Wrangler Rubicon के मुकाबले केवल दो अतिरिक्त फीचर्स दिए गए हैं। इनमें बिल्ट-इन डैशकैम और मजबूत ग्रैब हैंडल्स शामिल हैं।
बाकी केबिन में रूबिकॉन वाले फीचर्स ही मिलते हैं। इसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 12-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। म्यूजिक के लिए सबवूफर के साथ 9-स्पीकर Alpine साउंड सिस्टम मिलता है।
इसके अलावा, SUV में 7-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, छह एयरबैग और ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का सूट भी दिया गया है।
2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 4x4 सिस्टम
मैकेनिकल तौर पर रैंगलर व्हाइटकैप मोजिटो लिमिटेड एडिशन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें रूबिकॉन वाला 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 272hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसमें स्टैंडर्ड 4x4 सिस्टम भी मिलता है, जो SUV को ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार करता है।

ऑफ-रोडिंग के लिए मिलता है दमदार हार्डवेयर
चूंकि व्हाइटकैप मोजिटो एडिशन, रैंगलर रूबिकॉन पर आधारित है, इसलिए इसमें ऑफ-रोडिंग के लिए जरूरी हार्डवेयर भी मौजूद है। इसमें हेवी-ड्यूटी Dana एक्सल, इंटीग्रेटेड ऑफ-रोड कैमरा और मजबूत सस्पेंशन दिया गया है।
एसयूवी में रॉक रेल्स भी मिलती हैं, जो कठिन रास्तों पर नीचे की बॉडी को सुरक्षा देने में मदद करती हैं। इसके अलावा, 17-इंच के व्हील्स पर 255-सेक्शन ऑफ-रोड टायर और हाई-क्लियरेंस फ्रंट फेंडर फ्लेयर्स दिए गए हैं। इन खूबियों के चलते यह स्पेशल एडिशन केवल अपने रंग और डिजाइन के लिए ही नहीं, बल्कि रूबिकॉन की ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए भी जाना जाएगा।
भारत में सिर्फ 25 यूनिट
देश में रैंगलर व्हाइटकैप मोजिटो लिमिटेड एडिशन को सीमित मात्रा में उतारा गया है। कंपनी ने यहां केवल 25 यूनिट आवंटित की थीं और सभी बिक चुकी हैं। दुनियाभर में इस व्हाइटकैप एडिशन की कुल 250 यूनिट बनाई गई हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 73.55 लाख रुपये है, जो रैंगलर रूबिकॉन से 1.25 लाख रुपये ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक, इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 के अंत तक अधिकृत जीप डीलरशिप के जरिए होने वाली है।