{"_id":"6322e6c20c37a94e315a6bf6","slug":"keeway-india-launches-keeway-k300-n-and-keeway-k300-r-motorcycle-in-india-know-price-features-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Keeway K300 N, K300 R: कीवे इंडिया ने लॉन्च की दो नई मोटरसाइकिल, बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Keeway K300 N, K300 R: कीवे इंडिया ने लॉन्च की दो नई मोटरसाइकिल, बुकिंग शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 15 Sep 2022 02:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:22 PM IST
सार
Keeway India (कीवे इंडिया) ने भारतीय बाजार में दो नई मोटरसाइकिलें 2022 Keeway K300 N और 2022 Keeway K300 R लॉन्च की हैं।
विज्ञापन
Keeway K300 R
- फोटो : Keeway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Keeway India (कीवे इंडिया) ने भारतीय बाजार में दो नई मोटरसाइकिलें 2022 Keeway K300 N और 2022 Keeway K300 R लॉन्च की हैं। इन दो नई मोटरसाइकिलों की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये है। K300 N एक नेकेड स्ट्रीट फाइटर है, K300 R एक फुली फेयर्ड स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल है। इसकी बुकिंग अब शुरू हो गई है और इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी।
Keeway K300 N and K300 R
- फोटो : Keeway
Keeway K300 N की कलर के आधार पर कीमत
Keeway K300 R की कलर के आधार पर कीमत
| कलर | कीमत (रुपये) |
| मैट व्हाइट | 2,65,000 |
| मैट रेड | 2,75,000 |
| मैट ब्लैक | 2,85,000 |
Keeway K300 R की कलर के आधार पर कीमत
| कलर | कीमत (रुपये) |
| ग्लॉसी व्हाइट | 2,99,000 |
| ग्लॉसी रेड | 3,10,000 |
| ग्लॉसी ब्लैक | 3,20,000 |
Keeway K300 N and K300 R
- फोटो : Keeway
इंजन और पावर
इन दोनों मोटरसाइकिलों में 292.4cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फोर-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 27.1 bhp का पावर और 25 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। सस्पेंशन की बात करें तो, इन बाइक्स में यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनो-शॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
कीवे इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास झाबख ने लॉन्च पर कहा, "मुझे ऑल-न्यू K300 N और K300 R को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है, हमें विश्वास है कि ये दो शानदार मशीनें उपभोक्ताओं को उनके शानदार लुक और प्रदर्शन से रोमांचित करेंगी। ये ट्विन मोटरसाइकिल निश्चित रूप से युवा भारतीय मोटरसाइकलिस्ट को पसंद आएंगी जो एक सब-300 सीसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो डिजाइन में यूनिक और राइड करने के लिए मजेदार हैं।"