{"_id":"6a9195440a8d86d81605b920","slug":"range-rover-sport-twenty-edition-launched-in-india-gets-529bhp-v8-engine-2026-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन भारत में लॉन्च: मिले SV वाले धांसू फीचर्स, कितनी है कीमत और क्या है खास?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन भारत में लॉन्च: मिले SV वाले धांसू फीचर्स, कितनी है कीमत और क्या है खास?
Fri, 28 Aug 2026 07:33 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:33 PM IST
सार
लैंड रोवर ने Range Rover Sport के 20 साल पूरे होने के मौके पर भारत में इसका खास Range Rover Sport Twenty Edition लॉन्च किया है। इस विशेष संस्करण की कीमत 1.90 करोड़ रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
Range Rover Sport Twenty Edition
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगुआर लैंड रोवर (JLR) इंडिया ने अपनी मशहूर लग्जरी एसयूवी रेंज रोवर स्पोर्ट की 20वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए भारत में Range Rover Sport TWENTY Edition (रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन) लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में इस एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन की कीमत 1.90 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।
Range Rover Sport Twenty Edition
- फोटो : Range Rover
Range Rover Sport TWENTY Edition के एक्सटीरियर और डिजाइन में क्या खास देखने को मिलता है?
कंपनी का यह नया TWENTY एडिशन ऐतिहासिक कॉन्सेप्ट मॉडल 'स्टॉर्मर' ऑरेंज और वेसुवियस ऑरेंज फर्स्ट एडिशन से प्रेरित है:- एक्सक्लूसिव पेंट ऑप्शंस: यह बोल्ड और अल्ट्रा-मेटैलिक सैंग्विनेलो ऑरेंज फिनिश में उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहक सेंटोरिनी ब्लैक और ओस्टुनी वाइट रंग का विकल्प भी चुन सकते हैं।
- ब्लैक एक्सटीरियर पैक: सरल और स्पॉटी लुक पसंद करने वाले खरीदारों के लिए इसमें ब्लैक एक्सटीरियर पैक दिया गया है।
- व्हील्स और एचिंग: इसमें विशेष 'TWENTY' की नक्काशी देखने को मिलती है और 23-इंच के ग्लॉस स्पार्कल सिल्वर व्हील्स दिए गए हैं। जिन्हें विकल्प के तौर पर ग्लॉस ब्लैक में भी चुना जा सकता है।
Range Rover Sport Twenty Edition
- फोटो : Range Rover
इस लग्जरी एसयूवी का इंटीरियर और केबिन अनुभव कैसा है?
रेंज रोवर स्पोर्ट के ऑटोबायोग्राफी (Autobiography) वेरिएंट पर आधारित इस स्पेशल एडिशन का केबिन स्पॉटी और बेहद लक्जीरियस अहसास कराता है:- SV-इंस्पायर्ड सीट्स: इंटीरियर में परफॉर्मेंस फ्लैगशिप 'रेंज रोवर स्पोर्ट SV' से ली गई हल्की और सुडौल एबोनी विंडसर सीट्स दी गई हैं, जो मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित हैं।
- केबिन एम्बिएंस: केबिन के अंदर फोर्ज्ड कार्बन विनियर और ब्लैक सुएड क्लॉथ हेडलाइनिंग दी गई है जो इसे गहरा और प्रीमियम स्पॉटी लुक देती है। साथ ही इल्यूमिनेटेड 'TWENTY' ट्रेडप्लेट्स और सेंटर कंसोल पर 'TWENTY' की स्क्रिप्टिंग इस एक्सक्लूसिव मॉडल की पहचान कराती है।
- एडवांस ड्राइवर टेक: इसमें ऑल-व्हील स्टीयरिंग, टॉर्क वेक्टरिंग बाय ब्रेकिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक एक्टिव डिफ्रेंशियल, टेरेन रिस्पॉन्स प्रोग्राम्स और डायनेमिक एयर सस्पेंशन जैसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग व ड्राइविंग फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Range Rover Sport Twenty Edition
- फोटो : Range Rover
Engine और Speed के मामले में यह रेंज रोवर कितनी दमदार है?
Range Rover Sport TWENTY Edition में कंपनी का सबसे पावरफुल इंजन दिया गया है:- इंजन आउटपुट: इसमें 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 529 bhp की मैक्सिमम पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- रफ्तार और परफॉर्मेंस: इतने विशाल आकार के बावजूद यह लक्जरी एसयूवी महज 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।