TVS मोटर ने अपनी पहली इथेनॉल से चलने मोटरसाइकिल RTR अपाचे 200 Fi E100 को भारत में लांच कर दिया है। इस मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणू श्रीनिवासन, देश के रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे और माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज मंत्री नितिन गडकरी, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी मौजूद रहे। आइये जानते हैं क्या खास है इथेनॉल से चलने वाली RTR अपाचे 200 Fi E100 में...
TVS ने लॉन्च की इथेनॉल से चलने वाली पहली अपाचे RTR 200, जानें कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप स्पीड 129 kmph
कंपनी ने नई Apache RTR 200 Fi E100 को ग्रीन कलर के साथ नए ग्राफिक्स में में पेश किया है। इसके अलावा बाइक में इथेनॉल का LOGO भी लगाया है। यह ट्विन स्प्रे ट्विन पोर्ट ईएफआई तकनीक से लैस है। जिसकी वजह से बाइक बेहतर परफॉरमेंस देती है। पावरआउटपुट की बात करें तो बाइक को 21 पीएस@8500 आरपीएम पर देती है जबकि 18.1 न्यूटन मीटर का टार्क 7000 आरपीएम पर मिलता है। इस बाइक की टॉप स्पीड 129 kmph ऑटो एक्सपो 2018 में टीवीएस मोटर ने पहली बार Apache RTR 200 Fi E100 को शोकेस किया गया था। इस समय अपाचे कंपनी का सबसे भरोसेमंद और किलर ब्रांड है। और करीब 3.5 मिलियन इसके ग्राहक हैं।
क्या है इथेनॉल
इथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है जिसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों में फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इथेनॉल का उत्पादन यूं तो मुख्य रूप से गन्ने की फसल से होता है लेकिन शर्करा वाली कई अन्य फसलों से भी इसे तैयार किया जा सकता है। इससे खेती और पर्यावरण दोनों को फायदा होता है। भारतीय परिपेक्ष्य में देखा जाए तो इथेनॉल ऊर्जा का अक्षय स्रोत है क्योंकि भारत में गन्ने की फसल की कमी कभी नहीं हो सकती। ब्राजील में लगभग 40 प्रतिशत गाड़ियां 100 फीसदी इथेनॉल पर दौड़ रही हैं यही नहीं बाकी गाड़ियां भी 24 फीसदी इथेनॉल मिला ईंधन उपयोग कर रही हैं। स्वीडन और कनाडा में भी इथेनॉल पर गाड़ियां चल रही है। कनाडा में तो इथेनॉल के इस्तेमाल पर सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जा रही है।