Surya Grahan: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए 2027 बेहद खास होने वाला है। दुनिया के कुछ इलाकों में ऐसा सूर्य ग्रहण दिखेगा, जो सदियों में एक बार होता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि अगले साल लगने वाले सूर्य ग्रहण के समय कुछ मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा और रात की तरह माहौल हो जाएगा। इस ग्रहण के बाद आने वाले 157 साल तक ऐसा सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा।
साल 2184 तक नहीं होगी ऐसी खगलोयी घटना
सूर्य ग्रहण की इस घटना को लेकर विशेषज्ञों ने कहा है कि इस तरह की घटना साल 2184 तक नहीं होगी। इसलिए इस ग्रहण को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 2 अगस्त, 2027 को लगेगा, जो छह मिनट से ज्यादा समय तक रहेगा। इसके कारण यह 21वीं सदी में होने वाला अभी तक सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा।
कितने मिनट का होगा सूर्य ग्रहण?
नासा के मुताबिक, अगस्त 2027 के सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 6 मिनट 23 सेकेंड होगी। इसे दुनिया के कुछ इलाकों में बहुत स्पष्ट देखा जा सकता है। कई देशों में यह आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। इस ग्रहण को स्पेन और युस्काडी में बेहतर तरीके से देखा जा सकता है।
Viral: साड़ी पहनकर महिला ने किया माइकल जैक्सन की तरह डांस, बिली जीन पर गाने पर मूव्स देखकर इंटरनेट हुआ दीवाना
मिस्र में नील घाटी से भी ग्रहण स्पष्ट दिखेगा। इबेरियन प्रायद्वीप और आसपास के क्षेत्रों में यह सबसे चौड़े क्षेत्र में दिखेगा। अफ्रीका, बाकी यूरोप और मध्य पूर्व में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा। इसके अलावा एशियाई देशों में भी इस ग्रहण को अच्छे से नहीं देखा जा सकता है।
Train Video: ट्रेन के टॉयलेट में घुसकर किया बंद, यात्री ने खटकटाया तो भड़क गया, पूछा- इस्तेमाल करना है क्या?
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
साल 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा, क्योंकि भारतीय उपमहाद्वीप से होते हुए नहीं गुजरेगा। अटलांटिक महासागर के ऊपर इस ग्रहण की शुरुआत होगी। यह दक्षिणी यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों से होकर गुजरेगा। मुख्य तौर पर स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, लीबिया, मिस्र और सऊदी अरब में पूरी तरह से नजर आएगा।