फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 987 रुपये में करें हवाई सफर, अभी बुक करवाएं टिकट, खत्म होने वाली है सेल

Sat, 14 Mar 2020 04:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 14 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Spicejet special sale domestic flight starting at rs 987 book airline ticket now
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्पाइसजेट ने हवाई यात्रियों के लिए एक खास ऑफर निकाला है। जिसके तहत यात्रियों को घूमने के लिए ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। इसके तहत आप महज 987 रुपये में ही हवाई सफर कर सकते हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए टिकट की बुकिंग 3,699 रुपये से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Spicejet special sale domestic flight starting at rs 987 book airline ticket now

15 मार्च है सेल की आखिरी तारीख
कोरोना वायरस ने पर्यटन उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को आकर्षित करने के लिए स्पाइसजेट ने इस खास सेल की शुरुआत है। सेल की शुरुआत 12 मार्च से हो गई है और 15 मार्च इसकी आखिरी तारीख है। सेल के तहत घरेलू यात्रा का किराया 987 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय यात्रा का किराया 3,699 रुपये से शुरू हो रहा है। सेल के तहत टिकट बुकिंग पर 28 फरवरी 2021 तक यात्रा की जा सकती है।

Spicejet special sale domestic flight starting at rs 987 book airline ticket now

यात्रियों को मिलेगा 1,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ 
इतना ही नहीं, जो ग्राहक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करेंगे, उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा। प्रोमोकोड (SCB1000) का इस्तेमाल कर यात्रियों को 1,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Spicejet special sale domestic flight starting at rs 987 book airline ticket now
अगर आप भी इस सेल के तहत हवाई टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो देर ना करें। सेल से जुड़ी अन्य जानकारी आपको स्पाइसजेट की वेबसाइट से मिल जाएगी। इसके लिए यहां क्लिक करें।

मालूम हो कि कोरोना वायरस को WHO द्वारा वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ने सभी एयरलाइन से री-शेड्यूल चार्ज माफ करने का निर्देश जारी किया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed