फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup: ऑलराउंडर्स ने लिखी भारत की वनडे विश्वकप जीत की इबारत, 1983 और 2011 के बाद 2025 में हरफनमौला का कमाल

Mon, 03 Nov 2025 07:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 03 Nov 2025 07:59 PM IST
सार

भारत के नाम तीन आईसीसी वनडे विश्वकप खिताब दर्ज हो गए हैं, जिनमें दो पुरुष टीम ने जीते हैं और एक महिला टीम ने अपने नाम किया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने जब-जब वनडे विश्वकप का खिताब जीता है, उसकी इबारत ऑलराउंडर ने ही लिखी है। 

विज्ञापन
CWC 2025: 1983, 2011, 2025 ODI World Cup team india wins allrounders played well amarnath yuvraj deepti know
मोहिंदर अमरनाथ-युवराज सिंह-दीप्ति शर्मा - फोटो : ICC-BCCI-ANI
भारतीय महिला टीम ने रविवार को वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की सेना न सिर्फ विजेता बनीं बल्कि उन्होंने उन आलोचकों के भी मुंह भी करा दिए जिन्हें महिलाओं के क्रिकेट खेलने पर आपत्ति होती थी। इसी के साथ अब भारत के नाम तीन आईसीसी वनडे विश्वकप खिताब दर्ज हो गए हैं, जिनमें दो पुरुष टीम ने जीते हैं और एक महिला टीम ने अपने नाम किया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने जब-जब वनडे विश्वकप का खिताब जीता है, उसकी इबारत ऑलराउंडर ने ही लिखी है। 
CWC 2025: 1983, 2011, 2025 ODI World Cup team india wins allrounders played well amarnath yuvraj deepti know
मोहिंदर अमरनाथ - फोटो : ICC

1983 वनडे विश्वकप : मोहिंदर अमरनाथ (फाइनल- प्लेयर ऑफ द मैच)

भारत की वनडे विश्व कप खिताब जीत का सिलसिला 1983 में शुरू हुआ था, जब कपिल देव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को लॉर्ड्स में 43 रनों से हराकर इतिहास रचा था। 25 जून को खेले गए इस मुकाबले में भारत की जीत के हीरो दिग्गज ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ थे। खिताबी मुकाबले में अमरनाथ ने न सिर्फ बल्ले से धमाल मचाया था बल्कि गेंद से भी वह विपक्षियों के लिए मुसीबत बने थे। उन्होंने फाइनल में तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए और 1.71 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

CWC 2025: 1983, 2011, 2025 ODI World Cup team india wins allrounders played well amarnath yuvraj deepti know
युवराज सिंह - फोटो : ICC

2011 वनडे विश्वकप: युवराज सिंह (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट)
 

1983 में पहला वनडे विश्वकप खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम दूसरी ट्रॉफी के लिए 28 साल इंतजार करना पड़ा था। 2011 में भारत ने श्रीलंका को फाइनल में छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 79 गेंदों में 91 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस विश्वकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जीता था। उन्होंने 2011 विश्वकप में 362 रन बनाए और 15 विकेट चटकाए थे। श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में युवी ने दो विकेट झटके और 21 रनों की नाबाद पारी खेली थी। ऐसा दूसरी बार हुआ जब एक ऑलराउंडर ही भारत की वनडे विश्वकप की खिताबी जीत का हीरो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CWC 2025: 1983, 2011, 2025 ODI World Cup team india wins allrounders played well amarnath yuvraj deepti know
दीप्ति शर्मा - फोटो : ICC

2025 महिला वनडे विश्वकप: दीप्ति शर्मा (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट)

भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच पलट दिया। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। दिलचस्प बात ये है कि एक बार फिर भारत की खिताबी जीत में ऑलराउंडर ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। दीप्ति शर्मा ने पूरे विश्वकप में 215 रन बनाए और 22 विकेट चटकाए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed