फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब कब खेलते हुए नजर आएंगे रोहित-कोहली: विंडीज सीरीज में दिखा दोनों बल्लेबाजों का दम, किस टीम के खिलाफ उतरेंगे?

Mon, 05 Oct 2026 05:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 05 Oct 2026 05:21 AM IST
सार

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया। इन दोनों के लिए ये सीरीज शानदार रही। अब रोहित-कोहली सिर्फ भारत के लिए वनडे में ही खेलते हैं। ऐसे में फैंस को इनके मैदान पर उतरने का इंतजार रहता है। आइए जानते हैं अब कब रोहित-कोहली भारतीय जर्सी में नजर आ सकते हैं...

विज्ञापन
When will Rohit Sharma and Virat Kohli be seen in action next? which team will they face Know all details
रोहित-कोहली - फोटो : IANS
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया। इन दोनों बल्लेबाजों के लिए ये सीरीज शानदार रही और दोनों ने एक-एक शतक लगाए। रोहित और कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब ये दोनों भारत के लिए सिर्फ वनडे में खेलते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि रोहित-कोहली की नजरें अगले साले होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। 
When will Rohit Sharma and Virat Kohli be seen in action next? which team will they face Know all details
कोहली और रोहित - फोटो : BCCI
वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन
रोहित और विराट दोनों के लिए ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शानदार रही। रोहित ने तीन मैचों की सीरीज में कुल 225 रन बनाए जिसमें एक शतक और अर्धशतक शामिल रहा। रोहित ने इस सीरीज में सर्वोच्च स्कोर गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में 101 रन बनाना रहा। रोहित ने इस दौरान वनडे में 12000 रन और ओपनर के तौर पर 10000 रन भी पूरे किए। रोहित ने पहले वनडे में 32, दूसरे में 101 और तीसरे वनडे मैच में 92 रन बनाए। दूसरी ओर, विराट कोहली ने तीन मैचों की सीरीज में कुल 168 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है। कोहली ने तिरुवंतनपुरम में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 139 रन बनाए, जबकि दूसरे वनडे में 29 रन बनाए। हालांकि, तीसरे वनडे में वह खाता भी नहीं खोल सके। 
When will Rohit Sharma and Virat Kohli be seen in action next? which team will they face Know all details
रोहित और कोहली - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड सीरीज में आ सकते हैं नजर
रोहित और कोहली चूंकि अब सिर्फ वनडे सीरीज में खेलते हैं तो वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। हालांकि, इन फैंस के लिए खुशी की बात यह है कि इस साल रोहित-कोहली की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल सकती है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। अगले साल होने वाले वनडे सीरीज को देखते हुए ये सीरीज काफी अहम है और रोहित और कोहली के लिए ये काफी विशेष होगी। इसके लिए फिलहाल भारतीय टीम का एलान नहीं हुआ है।

भारतीय टीम 22 अक्तूबर से एक दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड में रहेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुल 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं। करीब 40 दिनों तक चलने वाला यह दौरा पांच प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा। पहला वनडे चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला सात नवंबर को वेलिंगटन में और तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा। चौथा और पांचवां वनडे क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
तारीख मुकाबला स्थान
4 नवंबर पहला वनडे ईडन पार्क, ऑकलैंड
7 नवंबर दूसरा वनडे हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
10 नवंबर तीसरा वनडे सेडन पार्क, हैमिल्टन
13 नवंबर चौथा वनडे बे ओवल, टौरंगा
15 नवंबर पांचवां वनडे बे ओवल, टौरंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
When will Rohit Sharma and Virat Kohli be seen in action next? which team will they face Know all details
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ANI
प्रतिद्वंद्विता का नया अध्याय
पिछले कुछ वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई बड़े मुकाबले देखने को मिले हैं। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2023 विश्व कप सेमीफाइनल, 2024 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और हालिया टी20 विश्व कप फाइनल जैसी प्रतियोगिताओं में दोनों टीमों की टक्कर चर्चा का विषय रही है। ऐसे में 2026 का यह लंबा दौरा क्रिकेट फैंस के लिए एक और रोमांचक अध्याय लिख सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed