😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
karnataka class 10 topper unhappy with 624 marks out of 625, after re evaluation get full marks
{"_id":"5b1b71d64f1c1ba96e8b71e6","slug":"karnataka-class-10-topper-unhappy-with-624-marks-out-of-625-after-re-evaluation-get-full-marks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: 10वीं के टॉपर ने 625 में से 624 मार्क्स आने पर दोबारा चेक कराई कॉपी, जानें फिर क्या हुआ?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कर्नाटक: 10वीं के टॉपर ने 625 में से 624 मार्क्स आने पर दोबारा चेक कराई कॉपी, जानें फिर क्या हुआ?
Sat, 09 Jun 2018 11:51 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Mohammad Kaif Mulla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कर्नाटक बोर्ड ने हाल में ही 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किये। इस परीक्षा में मो. कैफ मुल्ला ने 625 में 624 अंक हासिल कर कर्नाटक 10वीं परीक्षा में संयुक्त रूप से टॉप किया था, लेकिन कैफ अपने इस मार्क्स से खुश नहीं थें। कैफ ने अपनी कॉपी रिचेकिंग करवाई ताकि वह जान सके कि उनका एक नंबर कैसे कम मिला है। उनका एक नंबर विज्ञान में कम आया था बाकि सभी विषयों में कैफ को पूरे में से पूरे नंबर मिले थे।
2 of 4
कैप ने दोबारा कॉपी जांचने की अर्जी दी और इस बार उनके शत प्रतिशत नंबर यानि 625 में से 625 मार्क्स आए। अब वह एकमात्र टॉपर हैं। बेलगाम की सेंट जेवियर हाई स्कूल का छात्र कैफ आईएएस बननाचाहता है। उसने 11वीं में विज्ञान संकया चुना है। उसके माता-पिता हारून रशीद मुल्ला और परवीन मुल्ला अध्यापक हैं। हारून उर्दू टीचर हैं, जबकि मां परवीन कन्नड़ पढ़ाती हैं।
3 of 4
Mohammad Kaif Mulla
कैफ ने मीडिया वेबसाइट से बातचीत में बताया कि, 'मुझे 100 फीसदी नंबर लाने का भरोसा था, क्योंकि पेपर देने के बाद मैंने अपने जवाबों को टीचर्स, नोटबुक और मॉडल आंसर शीट से मिलाया था। किस्मत की बात है कि मेरे सारे जवाब सही रहे। इससे पहले मुझे 624 नंबर(99.86%) मिले थे, लेकिन पुनर्मूल्यांकन के बाद मेरा रिजल्ट उम्मीद के अनुसार रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mohammad Kaif Mulla
कैफ के पिता ने बताया कि, उनका बेटा अपना अधिक से अधिक समय अपनी पढ़ाई को देता है। वह सोशल मीडिया पर अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करता। इसी वजह से वह अपना समय पढ़ाई में लगा पाया और कर्नाटक में टॉप किया। बता दें कर्नाटक की 10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था। हालांकि, कैफ पढ़ाई के अलावा बाकी गतिविधियों में भी शामिल रहता है और स्कूल में एनसीसी यूनिट का कमांडर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X