सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Farah Khan: फराह की गोदी में जा बैठे थे अभिषेक बच्चन, अब कोरियोग्राफर का हाल देखकर बोले- मुझे दोष मत दो...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 26 Jun 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan sat on Farah Khan lap in Karan Johar party, choreographer share photo after muscle pull
फराह खान, अभिषेक बच्चन - फोटो : Instagram

फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फनी पोस्ट के जरिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी ला देती हैं। बीतों दिनों हुई करण जौहर की बर्थडे पार्टी का खुमार अभी तक फराह के सिर से नहीं उतरा है और उन्होंने पार्टी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, वो काफी मजेदार है। फारह का यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया है।

Trending Videos
Abhishek Bachchan sat on Farah Khan lap in Karan Johar party, choreographer share photo after muscle pull
फराह खान, अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पहली फोटो में दिखाई दे रहा है कि करण जौहर की पार्टी के दौरान अभिषेक बच्चन फराह की गोद में बैठे हुए हैं। फराह ने उन्हें पकड़ा हुआ है और इनके साथ ही ग्रीन शिमरी जैकेट में करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में फराह ने अपने पैर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें सूजन आई हुई है। फराह तकिए पर पैर रखकर आइस बैग से सिकाई करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Bachchan sat on Farah Khan lap in Karan Johar party, choreographer share photo after muscle pull
फराह खान लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/farahkhankunder/

फराह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अभिषेक ने मुझे बड़े अलग ही अंदाज में अपना प्यार दिखाया है, लेकिन इसके साथ वह कुछ बुरी चीजें भी लेकर आए हैं। लव यू टू जूनियर...इंतजार करो जब तक मैं तुम्हारी गोद में नहीं बैठती।' फराह खान की इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है। अभिषेक ने लिखा, 'हाहाहा...मुझे दोष मत दो..अपनी उम्र देखो।' इस पर फराह ने लिखा, 'मैं इंतजार कर रही हूं, इसे तुम्हें वापस देने के लिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

Abhishek Bachchan sat on Farah Khan lap in Karan Johar party, choreographer share photo after muscle pull
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जुटे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 25 मई को करण जौहर ने अपनी जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड ही शामिल हुआ था। करण की पार्टी में सितारों ने जमकर मस्ती की थी, जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। करण की पार्टी काफी दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही थी। वहीं, फराह ने एक बार फिर करण की पार्टी की याद दिला दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed